फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों में खौफ: छह दिन से गांव में पसरा सन्नाटा, हाथ नहीं आया इनामी कुख्यात, देखें दहशत की तस्वीरें

Mon, 29 Aug 2022 05:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
आदित्य के गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala
एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा की तलाश में एसओजी टीम ने गांव राणा नंगला पहुंच कर आदित्य के संबंधियों से घंटों पूछताछ की। आदित्य की फरारी के छठे दिन भी गांव राणा नंगला में पुलिस बल तैनात है।

वहीं बिजनौर जिले के सभी थानों की पुलिस आदित्य को लेकर अलर्ट और सतर्क है। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने स्तर से मुखबिरों से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala
थाना शिवाला कलां के एक मुकदमे में मंगलवार को बिजनौर कोर्ट में पेशी के लिए आया कुख्यात आदित्य राणा वापसी में शाहजहांपुर ढाबे से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तब से लेकर जिले भर की कई पुलिस टीम व कई एजेंसियां आदित्य की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गांव में फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
बता दें कि आदित्य राणा को फरार हुए पांच-छह दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी उसका कोई पता नहीं चल सका है। उधर, गांव में उसी दिन से सन्नाटा पसरा हुआ है और गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

4 of 6
आदित्य राणा के गांव में सन्नाटा और फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
रविवार को एसओजी की टीम आदित्य के पैतृक गांव राणा नंगला पहुंची और कई अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की। इस दौरान एसओजी की टीम ने आदित्य के बड़े भाई ग्राम प्रधान बिट्टू व तहेरे भाई रोबिन और जयवीर को थाने लाकर आदित्य के संबंध में घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन

5 of 6
आदित्य राणा। - फोटो : amar ujala
आदित्य की फरारी के पीछे क्या मकसद छिपा है, पुलिस इस बिंदु की भी गहराई से पड़ताल में जुटी है। पुलिस को अंदेशा है कि आदित्य फिर से कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए गांव राणा नंगला भी आ सकता है। पुलिस ने मृतक मुकेश व राकेश के घर को पुलिस सुरक्षा घेरे में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आदित्य राणाष - फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि गांव में 24 घंटे पुलिस का पहरा लगा हुआ है। आदित्य की तलाश में कई टीम लगातार काम कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें