फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के दिन उठे चार जनाजे: कोटद्वार खुशियां मनाने गए चार दोस्तों की मौत, परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़ और गांव में पसरा मातम

Wed, 04 May 2022 05:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
बिजनौर में चार युवकों की मौत। - फोटो : amar ujala
ईद के दिन तीन परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों और एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। उधर, सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि ये चारों दोस्त कोटद्वार घूमने गए थे। 

दो सगे भाइयों समेत चार की हुई मौत
ग्रामीणों के अनुसार ईद के दिन ये चारों कोटद्वार घूमने गए थे। वहीं आमसौड़-दुर्गादेवी के पास खोह नदी में मंगलवार शाम करीब चार बजे डूबने से चारों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में दो सगे भाई जैब (29) और गुड्डू (24) मोहल्ला लाल सराय निवासी पुत्र शाहिद के पुत्र थे। नदीम इनका रिश्तेदार था और उसका घर भी मोहल्ला लाल सराय में इनके घर के सामने हैं। गालिब (15) मोहल्ला शेख सराय निवासी खालिद का पुत्र था।
विज्ञापन

2 of 6
डूबने से मौत - फोटो : amar ujala
अपनी गाड़ी से कोटद्वार गए थे घूमने
बताया गया कि मंगलवार दोपहर में आठ लोग अपनी गाड़ी से कोटद्वार घूमने गए थे। रास्ते में खो नदी में स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, उसे बचाने के लिए दूसरा युवक नदी में उतरा तो वह भी डूबने लगा और इसके बाद एक-एक करके चारों युवक डूब गए। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में डूबे युवकों के शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

3 of 6
गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala
मातम में बदल गईं ईद की खुशियां  
ईद की खुशियां मनाने कोटद्वार गए चार युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद तीन परिवारों की ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। मरने वालों में दो सगे भाई थे, जबकि एक मासूम सहित चार लोगों की जान बच गई।

4 of 6
डूबने से मौत - फोटो : amar ujala
बताया जाता है कि कोटद्वार से आगे नदी में नहाते समय जैब, गुड्डू, नदीम व गालिब की मौत हो गई, जबकि सलमान 27 वर्ष, शाहाबाज 29 वर्ष, बिलाल 10 वर्ष व एक तीन वर्षीय मासूम कसफ की जान बच गई। ईद के मौके पर चार युवकों की मौत की खबर नगीना में पहुंचते ही मातम छा गया। जैब व गुड्डू सगे भाई थे।
विज्ञापन

5 of 6
डूबने से मौत - फोटो : amar ujala
बुझ गए एक परिवार के दोनों चिराग
कोटद्वार के पास नदी में डूबने से जैब व गुड्डू की मौत से परिवार के दोनों चिराग बुझ गए। बताया गया कि साजिद के चार बेटियां व दो बेटे थे। दोनों ही बेटों की मौत होने से उनके ऊपर गमों का पहाड़ टूट गया। मोहल्ले में रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। देर शाम तक लोग वहीं पर जमा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डूबने से मौत - फोटो : amar ujala
गुरुग्राम से ईद मनाने आया था पूरा परिवार
साजिद का पूरा परिवार गुरुग्राम में ही रहता है और ईद मनाने सोमवार को पूरा परिवार नगीना आया था। साजिद गुरुग्राम में ही ठेकेदारी करते हैं, जबकि दोनों उनके पुत्र मैकेनिक का काम करते थे। नदीम भी गुरुग्राम में ही मोटर मैकेनिक का काम करता था, जबकि चौथा मृतक गालिब कक्षा 11 का छात्र था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें