फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों का कहर: पांच जिंदगियां खत्म... हाईवे पर मची थी चीख-पुकार, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, तस्वीरें

Mon, 04 Apr 2022 08:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
बिजनौर में हादसा। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत कई लोग घायल हो गए हैं। तीनों का अस्ताल में उपचार किया जा रहा है। नेशनल हाईवे-74 पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुई भीषण भिड़ंत के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। वहीं इस खौफनाक मंजर को देख लोगों की रूह कांप गई।

कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, तीन की मौत
बलरामपुर से हरिद्वार जा रही स्कॉर्पियो कार नजीबाबाद हाईवे पर मिट्टी खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा टकराई। जिसमें दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

2 of 5
बिजनौर में कार हादसा। - फोटो : amar ujala
बलरामपुर जनपद के देवी पाटन तुलसीपुर निवासी राहुल पाल (38) अपने भाई शुभांकर पाल (25) और मां कुसुम पाल (65) के साथ एक परिचित की तेरहवीं में शामिल होने हरिद्वार जा रहे थे। सोमवार की तड़के छह बजे नेशनल हाईवे-74 पर नजीबाबाद-कोतवाली के गांव जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर के निकट स्कॉर्पियो कार आगे चल रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

हादसे में कार चालक जावेद उर्फ अब्बू बेग (45) और शुभांकर पाल की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल और महिला कुसुम पाल को अस्पताल भिजवा दिया। राहुल पाल ने अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कुसुम पाल को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala
कार के चालक को लगी झपकी और चली गई तीन जान
बलरामपुर से हरिद्वार तेहरवीं के लिए जा रहे दो वाहनों में सवार पाल परिवार और उनके संबंधी हरिद्वार जा रहे थे। दोनों वाहनों में कुछ फासला था। राहुल पाल का परिवार जिस स्कॉर्पियो कार में सवार था वह पीछे थी। नजीबाबाद से लगभग पांच किलोमीटर पहले स्कॉर्पियो कार और ट्रेक्टर-ट्रॉली में कैसे टक्कर हुई यह रहस्य बना हुआ है। बताया जाता है कि दोनों वाहन एक ही दिशा में चल रहे थे और ट्रेक्टर-ट्रॉली आगे थी। 

स्कॉर्पियो कार इतनी तेजी से ट्रेक्टर-ट्रॉली से टकराई कि स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए और चालक सहित दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने कुछ ही समय बाद दम तोड़ दिया। अनुमान है कि ट्रेक्टर चालक अथवा कार चालक किसी एक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी ने घटनास्थल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर हादसे की जानकारी की।

4 of 5
बिजनौर में हादसा। - फोटो : amar ujala
हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल
अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में कक्षा 12वीं के छात्र समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में छात्र के दो साथी भी घायल हुए हैं। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही छात्र के शव को घर ले गए।

धामपुर थाना क्षेत्र के गांव अथाई खुर्द का रहने वाला इंटरमीडिएट का छात्र अब्दुल्ला (19) पुत्र शफात हुसैन सोमवार सुबह की पाली में परीक्षा देने के लिए घर से निकला। सुबह सात बजे वह मोरना स्थित यशपाल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर बाइक से परीक्षा देने जा रहा था। बाइक पर उसके साथ मुर्सलीन (20) और अफजल (19) भी बैठे हुए थे। जैसे ही वह गांव ऊमरी में शिव मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में अब्दुल्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुर्सलीन और अफजल घायल हो गए। वहीं चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। मृतक छात्र के परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : amar ujala
वहीं, दूसरा हादसा चांदपुर मार्ग पर गांव आजमपुर में हुआ। सुबह करीब 10 बजे गांव में ही सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर ग्राम आजमपुर निवासी मनोज (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हर्ष निवासी गांव रोशनपुर जागीर को भी चोट आई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

तरावीह में कुरान सुना रहा था छात्र अब्दुल्ला
गांव अथाई शेख निवासी अब्दुल्ला हाफिज-ए-कुरान था, जोकि गांव की मेराज मस्जिद में तरावीह की नमाज में कुरान पाक सुना रहा था। अब्दुल्ला हाफिज-ए-कुरआन होने के अलावा इंटरमीडिएट का छात्र भी था। रविवार रात उसने तरावीह की नमाज में कुरान सुनाकर तीन सिपारे मुकम्मल किए। उसने सोमवार का रोजा रखा। सोमवार की प्रथम पाली में विज्ञान की परीक्षा थी। वह अपने दो अन्य साथियों मुर्सलीन (20) तथा अफजल (19) के साथ यशपाल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज मोरना परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें