फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में हुई मुलाकात: फिर बने जिगरी दोस्त, अचानक आई दरार... होटल में खूब पिलाई शराब, उतारा मौत के घाट, तस्वीरें

Tue, 28 Dec 2021 06:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
पासपोर्ट एजेंट हत्याकांड और आरोपी का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के एक होटल में हुई पासपोर्ट एजेंट की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में पता चला कि शाहबाज की हत्या करने के बाद आरोपी शकील चार घंटे तक कमरे में ही टीवी देखता रहा। रुपयों की डिमांड से तंग आकर ही शकील ने वारदात को अंजाम दिया है।   

पुलिस के अनुसार आरोपी शकील ने कैंची से वार कर पासपोर्ट वीजा एजेंट शाहबाज झोझा की बेरहमी से हत्या की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि कान्हा होटल के कमरा नंबर 105 में रविवार दोपहर को लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। जिसकी गर्दन और कलाई पर काटने के निशान बने थे। शव की शिनाख्त शाहबाज झोझा हाल निवासी कल्याणपुरी, मूल निवासी बेगम सराय अफजलगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन

2 of 6
होटल में जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि खुलासे के लिए एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया था। पुलिस ने हत्यारोपी शकील लंबू पुत्र वकील निवासी शेरकोट को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शाहबाज झोझा के संग मिलकर लोगों को विदेश भेजने के लिए वीजा बनवाने का काम करता था। अब शाहबाज झोझा नया ऑफिस खोलने के लिए रुपयों की डिमांड कर रहा था। करीब दो लाख रुपये शकील लंबू ने दे भी दिए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
होटल में जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
इसके अलावा उसने शकील के नाम पर लोगों से रुपये ले रखे थे। इसी से तंग आकर शकील दिल्ली से शाहबाज झोझा को बहाना बनाकर नजीबाबाद ले आया। दोनों एक ही कमरे में रुके। हत्यारोपी पूरी योजना के साथ दिल्ली से चला और कैंची भी वहीं से लाया था। 

4 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए शाहबाज को जमकर शराब पिलाई। नशा ज्यादा हो जाने के बाद शाहबाज सो गया। रात में करीब डेढ़ बजे कैंची से ताबड़तोड़ वार कर शकील को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी शकील होटल के कमरे में ही चार घंटे तक टीवी देखता रहा। सुबह करीब 5:55 बजे वह कमरे का लॉक लगाकर फरार हो गया। हत्यारोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त कैंची, कमरे की चाबी, मोबाइल फोन, खून से सनी शर्ट, आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
मृतक और हत्यारोपी का है आपराधिक इतिहास
हत्यारोपी शकील लंबू पर उत्तराखंड में केस दर्ज है। जहां से वह फरार और भगौड़ा घोषित है। वहीं मृतक शाहबाज झोझा के खिलाफ भी कई केस दर्ज हैं। शाहबाज दिल्ली की तिहाड़ जेल में कई साल तक रहा है। शकील लंबू और शाहबाज झोझा की सबसे पहले मुलाकात मुंबई में हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें