फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू के झगड़े: तीसरी मंजिल पर जा चढ़ी विवाहिता, बच्चे संग कर रही थी आत्महत्या, बुलानी पड़ी पुलिस, देखें तस्वीरें

Thu, 02 Sep 2021 05:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
तीसरी मंजिल पर बैठी विवाहिता - फोटो : अमर उजाला
बात ही बात में सास-बहू के झगड़े भी घर में बड़ा विवाद खड़ा कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर से सामने आया है। सास की सिर्फ एक बात सुनकर बहू ने हंगामा कर दिया।  

ये है पूरा मामला
नजीबाबाद क्षेत्र में एक परिवार में सास ने डेढ़ वर्ष के बच्चे को दूध पिलाने के लिए कहा तो उसकी पुत्रवधू ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला बच्चे को गोदी में लेकर मकान की तीसरी मंजिल चढ़ गई और वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। आसपास के लोगों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मकान से नीचे उतारा गया। इस दौरान कई घंटों तक जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

2 of 5
महिला को समझाबुझाकर नीचे उतारा गया - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद निवासी महिला का पति मुंबई में कारोबार करता है। बताया गया कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई है। तीन माह से वह अपनी सास और किशोर उम्र की ननदों के साथ रह रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चे को लेकर तीसरी मंजिल पर बैठी महिला - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि दो दिन पूर्व उसका बेटा रो रहा था। सास ने भूखे बच्चे को दूध पिलाने के लिए कहा तो विवाहिता नाराज हो गई। दो दिन से उसने बच्चे को दूध नहीं पिलाया और स्वयं खाना भी नहीं खाया। परिजनों के समझाने के बाद भी महिला दो दिन से बच्चे सहित भूखी थी। 

4 of 5
तीसरी मंजिल पर बच्चे को लेकर बैठी महिला - फोटो : अमर उजाला
वहीं उसकी करीब 13 वर्षीय ननद ने मुंबई में अपने भाई को मामले की जानकारी दी। उसने बहन से मोबाइल पर वीडियो बनाकर भेजने को कहा। जैसे ही किशोरी ने वीडियो बनानी शुरू की तो महिला अबोध बच्चे को गोद में लेकर मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई और ममटी का दरवाजा बंद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
इस दौरान महिला बच्चे के साथ आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह लोगों ने छत पर पहुंचकर उसे पकड़ा लिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी समीपुर में भर्ती कराया गया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद में विवाहिता मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके पर जाकर उसे बचा लिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें