Two killed in accident: नूरपुर मार्ग की ओर से आ रहे कंटेनर ने खंभे में टक्कर मारी, फिर एक स्कूटी से टकराते हुए सामने से आ रहे कंटेनर से भिड़ गया। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। स्कूटी सवार कुलवंत चौधरी और कंटेनर में सवार नदीम की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
टक्कर के बाद कंटेनरों में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर में नूरपुर मार्ग पर एसडीएम कोर्ट तिराहे के निकट बुधवार देर रात करीब नौ बजे दो कंटेनरों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक कंटेनर सवार की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार ने भी दम तोड़ दिया। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पलटे पड़े कंटेनर।
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नूरपुर मार्ग की ओर से आ रहे कंटेनर ने पहले स्ट्रीट लाइट के पोल में टक्कर मारी। इसके बाद सड़क किनारे खड़े एक वाहन को टक्कर मारते हुए सामने से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ा। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। आबादी क्षेत्र में हुए हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
3 of 5
आग बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां स्कूटी सवार धामपुर थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर नारायण निवासी कुलवंत चौधरी (43) पुत्र मदनपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
4 of 5
पलटे पड़े कंटेनर।
- फोटो : अमर उजाला
जनपद रामपुर के जमालगंज टांडा निवासी इशहाक और जनपद हापुड़ के गांव अच्छेजा निवासी परवेज अहमद को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। कंटेनर में सवार परवेज अहमद ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई नदीम (35) हापुड़ से रामनगर जा रहे थे। सामने से आ रहे कंटेनर ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आग लगने से नदीम कंटेनर में ही फंस गया और जिंदा जल गया। परवेज ने पुलिस और आसपास मौजूद लोगों से नदीम को बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया।
बिजली नहीं काटी जाती तो हो सकता था बड़ा हादसा
कंटेनरों में आग लगने के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी। बताया गया कि समय रहते बिजली आपूर्ति विच्छेदित नहीं की जाती तो हादसा और गंभीर हो सकता था।