अंकित बालियान हत्याकांड: हरियाणवी गानों के सिंगर बंतीखेड़ा के अंकित बालियान की बदमाशों ने हत्या कर दी। अंकित ने 50 से ज्यादा गानों से अपनी पहचान बनाई। 20 नए गाने रिलीज की कतार में थे। अंकित बॉलीवुड की फिल्मों के लिए गाना चाहता था।
बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान ने कबड्डी के मैदान से हरियाणवी संगीत की दुनिया तक अपनी पहचान बनाई थी। प्रदेश स्तर पर कबड्डी खेल चुके अंकित के पैर में चोट लगी तो खेल का सफर थम गया। इसके बाद उन्होंने जिम से अपनी नई शुरुआत की और करीब वर्ष 2022 में हरियाणवी गायन की दुनिया में कदम रखा। मेहनत के दम पर उन्होंने 50 से अधिक गानों में काम किया। अब उनकी नजर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव पर थी और इसके बाद बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी थी। हालांकि हत्या की वारदात ने उनके इन सपनों को हमेशा के लिए अधूरा छोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 8
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
अंकित के भाई कपिल ने बताया कि वर्ष 2013-14 तक अंकित प्रदेश स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी थे। हालांकि उन्हें संगीत का भी शौक था। दिल्ली, भोपाल समेत कई स्थानों पर हुई प्रतियोगिताओं में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। कबड्डी खेलते समय पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने जिम ज्वाइन किया और वर्ष 2022 में हरियाणवी सिंगर बनने के लिए मेहनत शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 8
पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
अंकित ने गोली-गोली के बारूद..., एक खटोला जेल के भीतर..., मोदी बड़ा गांव....., रुतबा जाट और जाटनी.... समेत 50 से अधिक हरियाणवी गानों में काम किया था। उनके गानों को लोगों ने पसंद किया। गायन के काम के चलते वह रोहतक के सेक्टर-14, सोनीपत और दिल्ली के खजूरी खास में रहते थे। उन्होंने तीनों स्थानों पर कार्यालय भी बना रखे थे और एक-दो महीने में ही गांव आते थे।
4 of 8
जाम लगाकर किया हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
अंकित ने प्राथमिक शिक्षा गांव के विद्यालय से हासिल की थी। इसके बाद दिल्ली से बीपीएड किया। परिवार के अनुसार वह गांव से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे थे। चुनाव के बाद बॉलीवुड में हाथ आजमाने की योजना थी। इसके लिए उनकी कुछ चर्चित बॉलीवुड कलाकारों से बातचीत भी चल रही थी।
विज्ञापन
5 of 8
हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
20 से अधिक नए गानों पर कर रहे थे काम
कपिल ने बताया कि अंकित 20 से अधिक नए हरियाणवी गानों पर काम कर रहे थे। इन गानों को अगले महीने रिलीज करने की तैयारी थी। वह लगातार शूटिंग और अन्य तैयारियों में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
6 of 8
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका से किया था प्रेम विवाह
कपिल ने बताया कि अंकित ने करीब चार साल पहले दिल्ली के खजूरी खास निवासी शिक्षिका ज्योति से प्रेम विवाह किया था। इसी कारण वह खजूरी खास में पत्नी के साथ भी रहते थे।
पिता सेना से रिटायर्ड, परिवार के पास 20 बीघा जमीन
कपिल के अनुसार परिवार के पास करीब 20 बीघा जमीन है। पिता सत्यवीर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में गांव में खेती करते हैं। कपिल एमकॉम की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
मौके पर मौजूद बुजुर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे अंकित
अंकित चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। अंकित की भी शादी हो चुकी थी और उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। उनका एक छोटा भाई है। हत्या की वारदात के बाद पैतृक गांव बंतीखेड़ा में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के शामली पहुंचने के कारण गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
हरियाणवी संस्कृति से था गहरा लगाव
मृतक के भाई ने बताया कि अंकित बालियान को हरियाणवी संस्कृति और संगीत से गहरा लगाव था। वह सिर्फ हरियाणवी सिंगर और कलाकार ही नहीं थे, बल्कि गीतकार और संगीतकार के रूप में भी काम करते थे। हरियाणवी संस्कृति को अपने गीतों और संगीत के जरिए लोगों तक पहुंचाना उनका जुनून था। यही वजह थी कि कम समय में उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली थी।