फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: NIA अफसर और पत्नी के मर्डर की खौफनाक कहानी, पुलिस के हाथ लगा था अहम सुराग, फिर खुलासा और अब फांसी

Sun, 22 May 2022 12:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
tanzil murder case - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या करने के तुरंत बाद मुनीर सहसपुर को छोड़कर फरार हो गया था। मुनीर के फरार होने के बाद रैय्यान को पकड़े जाने का डर लगा तो वह एक मोबाइल रिचॉर्ज करने की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज डिलीट कराने के लिए पहुंच गया था। बस यहीं से पुलिस के हाथ सुराग लगा और रैय्यान को धर दबोचा गया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुनीर ने रैय्यान से पूछा था कि क्या तंजील आया है। रैय्यान ने तंजील के आने की जानकारी दे दी। इसके बाद ही मुनीर ने रैय्यान को संग लेकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। मुनीर हत्याकांड को अंजाम देने के लिए चार पिस्टल लेकर आया था, जिसमें दो रैय्यान को देकर बाइक पर बैठाया। रैय्यान को पहनने के लिए अपनी शर्ट भी मुनीर ने ही दी थी। इस दौरान रास्ते में एक मोबाइल रिचॉर्ज करने की दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, रैय्यान को लगा कि वह उसमें कैद हो गए हैं। उसने दुकानदार पर फुटेज  डिलीट करने का दबाव बनाया। इसी से पुलिस को सुरगा लगा और उसे पकड़कर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
तंजील मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
तंजील और उनकी  पत्नी पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
कार से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे एनआईए के डीएसपी और उनकी पत्नी पर मुनीर और रैय्यान ने तबाड़तोड़ फायरिंग की थी। करीब 24 गोलियां तो तंजील को ही लगी थीं, गोली लगने और शरीर से बाहर निकलने के करीब 33 निशान थे।
विज्ञापन

3 of 5
बिजनौर तंजील हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
मूलरूप से सहसपुर के रहने वाले एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद अपनी पत्नी फरजाना खातून और बच्चों के संग वैगनआर गाड़ी से स्योहारा आए थे। दो अप्रैल 2016 की रात को बंधन मैरिज हॉल में भांजी की शादी की रस्मों में उन्होंने भाग लिया। रात में लगभग साढ़े बारह बजे तंजील अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ अपने घर सहसपुर के लिए चल दिए। गाड़ी को तंजील अहमद चला रहे थे, पत्नी बराबर वाली सीट पर और बच्चे पिछली सीट पर बैठे थे। उनकी गाड़ी के पीछे उनके भाई रागिब मसूद अपने बच्चों के साथ दूसरी गाड़ी से पीछे पीछे आ रहे थे।

4 of 5
बिजनौर पुलिस - फोटो : amar ujala
वहीं जब तंजील अहमद सहसपुर में ताल कटोरा तालाब के पास निर्माणाधीन पुलिया पर पहुंचे तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने तंजील अहमद और उनकी पत्नी पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को कॉसमॉस अस्प्ताल मुरादाबाद ले जाया गया। जहां तंजील अहमद को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी मुनीर को लेकर जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
वहीं फरजाना को फोर्टिस अस्पताल नोएडा के लिए रेफर किया गया। फरजाना को फोर्टिस अस्पताल से एम्स दिल्ली ले जाया गया। जहां फरजाना की 13 अप्रैल को मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुनीर, रैय्यान के साथ तंजीन, जैनी और रिजवान के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। तंजीन, जैनी और रिजवान पर इस दोहरे हत्याकांड के षडयंत्र में शामिल होने और मुनीर और रैय्यान की मदद करने का आरोप था। हालांकि कोर्ट तंजीन, जैनी और रिजवान को बरी कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें