फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मूसलाधार बारिश: सड़कों पर बहा दरिया...घरों में भरा पानी, कैद हुए लोग; तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Wed, 06 Aug 2025 10:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सुबह से फिर बारिश शुरू हो गई। मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे शहर का बुरा हाल हो गया। सड़कों पर सैलाब जैसी स्थिति दिखी। घरों में भी बारिश का पानी भर गया।   
विज्ञापन
1 of 7
हाजियापुर में हुआ जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली में मूसलाधार बारिश शहरवासियों को लिए आफत लेकर आई। मंगलवार को सड़कों से लेकर घरों तक में पानी भर गया। बुधवार को भी यही हाल है। कई इलाकों में जलभराव इस कदर रहा कि लोग घरों में कैद हो गए। नौकरीपेशा लोग किसी तरह बारिश में भीगते हुए दफ्तर पहुंचे। जलभराव से निपटने के नगर निगम के इंतजाम भी फेल नजर आए। रेजीडेंसी कॉलोनी, वीर सावरकर नगर, संजय नगर, मॉडल टाउन, सुभाषनगर, हजियापुर, सिकलापुर, दुर्गानगर, जोगी नवादा, मढ़ीनाथ, मुंशीनगर में मुख्य मार्ग बारिश के बाद तालाब की तरह नजर आए। हजियापुर, रजा कॉलोनी और छोटी विहार में पानी घरों में घुस गया। सुभाषनगर पुलिया के नीचे हुए जलभराव की वजह से कई वाहन बंद हुए। लोग गिरते-गिरते बचे।

यह भी पढ़ें- बारिश से हाल बेहाल: बरेली में जर्जर मकान गिरा... सड़कों पर जलभराव से आफत, घरों में भरा पानी; देखें तस्वीरें
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कॉलेज के सामने सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
हजियापुर में यूनानी मेडिकल कॉलेज के आगे दो से तीन फीट पानी भरा रहा। कई घरों में एक से दो फुट तक पानी भर गया। मॉडल टाउन और डीडीपुरम में सीएम ग्रिड योजना से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की वजह से अव्यवस्थाएं हावी रहीं। रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज के सामने कई घंटे पानी भरा रहा। 
विज्ञापन

3 of 7
जोगी नावादा मार्ग पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
छोटी विहार के कई घरों में तीन दिन से पानी भरा है। यहां के रहने वाले हरपाल सागर ने बताया कि जल निकासी का सिस्टम फेल होने का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। मिनी बाइपास के निकट रजा कॉलोनी के पार्षद अलीम खां सुल्तानी ने बताया भूतल पर पानी भरने से 15 परिवार घर के पहले तल पर रहने के लिए मजबूर हुए।
 

4 of 7
रेजीडेंसी कालोनी में हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
यहां भी जलभराव से लोग परेशान 
  • सैदपुर हॉकिंस के सेवाधाम और राधिका एनक्लेव की सड़कें तालाब बन गईं।
  • मिनी बाइपास से भगवंतापुर मोड़ तक की सड़क पूरे दिन तालाब बनी। 
  • वंशीनगला के मुख्य मार्ग पर जलभराव रहा।  
  • आकाशपुरम कॉलोनी के मार्ग जलमग्न रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
श्यामगंज डलावघर के बाहर सड़क तक फैला कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बारिश में फेल
बारिश के दौरान मंगलवार को श्यामगंज डलावघर के सामने कूड़ा सड़क पर था। घर-घर कूड़ा लेने और डलावघर से कूड़ा बाकरगंज भेजने की व्यवस्था फेल रही। आकाशपुरम वार्ड की पार्षद पूनम राठौर ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि बारिश में भी कूड़ा निस्तारण प्रभावित न हो।
विज्ञापन

6 of 7
थाने के सामने गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
थाने के सामने गिरा पेड़ 
मैकेनियर रोड पर प्रेमनगर थाने के पास मंगलवार को सुबह दस बजे करीब 60 वर्ष पुराना पेड़ गिर गया। दोपहर बाद निगम की टीम पहुंची। गिरा हुआ पेड़ हटाने के दौरान दोनों ओर के वाहन सड़क पर एक ही लेन से चले तो जाम लग गया। दिनभर यहां से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुभाषनगर पुलिया पर जलभराव के बीच निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
सुभाषनगर पुलिया पर अंडरपास नहीं 
सुभाषनगर की मेहरुनिशा ने बताया कि शहर को स्मार्ट बनाने पर 900 करोड़ बहा दिए गए पर सुभाषनगर पुलिया पर अंडरपास नहीं बन सका। इसका खामियाजा डेढ़ लाख लोग भुगत रहे हैं।

स्मार्ट सिटी के हालात कस्बों से ज्यादा खराब 
राजेंद्रनगर के रचित ने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था अच्छी न होने के कारण बारिश का पानी घर में घुस रहा है। कहने को शहर स्मार्ट सिटी है , लेकिन हालात कस्बों से ज्यादा खराब हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें