घरों में भरा बारिश का पानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को भी रहा यही हाल
सोमवार को निचले इलाकों के साथ ही पॉश कॉलोनियों का भी बुरा हाल रहा। मुंशीनगर, जगतपुर, सैलानी, सुरेश शर्मा नगर, चाहबाई, मलूकपुर, सुभाषनगर समेत शहर के कई हिस्सों में सोमवार को दिन भर जलभराव रहा। सुभाषनगर में खन्ना बिल्डिंग के पीछे, सैदुपर हॉकिन्स की बालाजी विहार कॉलोनी और जसौली प्राथमिक विद्यालय के आसपास जलभराव होने से पता नहीं लग रहा था कि नाला कहां हैं और सड़क कहां।