फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इसलिए ठेकेदार ने पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी... दंपती में अक्सर इस वजह से होता था झगड़ा; तस्वीरें

Tue, 20 Aug 2024 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 11
Suicide after murder - फोटो : अमर उजाला
बरेली में ठेकेदार आलोक तोमर ने पत्नी रितु की हत्या क्यों की, और फिर खुद जान क्यों दी, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। शनिवार को दंपती के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें दोनों को सिर में एक-एक गोली लगने की पुष्टि हुई। गोलियां खोपड़ी के आर-पार हो गई थीं। इन्हीं गोलियों की वजह से अधिक खून बहने के कारण दोनों की मौत हो गई थी।

रविवार सुबह मॉडल टाउन श्मशान भूमि पर दंपती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आलोक के भतीजे तन्मय ने दोनों को मुखाग्नि दी। परिवार और रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
 
विज्ञापन

2 of 11
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तन्मय के पिता का भी कोरोना काल में निधन हो गया था। परिवार में अब वही वारिस बचे हैं। आलोक तोमर की मां भी तन्मय के परिवार के साथ रह रही हैं। अंतिम संस्कार में पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर व आलोक के साढ़ू कासगंज के सीओ सिटी विजय राणा भी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

3 of 11
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि शनिवार को ग्रीन पार्क में ठेकेदार आलोक तोमर ने पत्नी रितु की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को गोली मार ली थी। बागपत के बड़ौत क्षेत्र के गांव कासिमपुर खेड़ी निवासी आलोक कई वर्षों से ग्रीन पार्क कॉलोनी में रह रहे थे। बहेड़ी में उनका फार्म हाउस है, इसके अलावा वह निर्माण संबंधी ठेकेदारी भी करते थे।

4 of 11
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
आलोक कासगंज के सीओ सिटी विजय राणा के साढू हैं। दोपहर एक बजे नौकरानी ममता के बजाय उसकी दो बेटियां काम करने आईं। काफी देर दरवाजा खटखटाने व घंटी बजाने पर भी अंदर से आवाज नहीं आई। यह बात बताने पर ममता ने रितु की बड़ी बहन मधु राणा को कॉल करके जानकारी दी। मधु भी इसी कॉलोनी में रहती हैं। वह रितु के घर पहुंचीं और खिड़की की जाली हटाकर किसी तरह अंदर से लगी चिटकनी खोली।
विज्ञापन

5 of 11
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
अंदर एक कमरे में बेड पर रितु और आलोक के शव खून से सने पड़े देख मधु अवाक रह गईं। उन्होंने अपने पति विजय राणा को सूचना दी और फिर उनके बताने पर बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय व रुहेलखंड चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए। घटना के पीछे शादी के 20 वर्ष बाद भी संतान न होने से दंपती के परेशान होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

6 of 11
ठेकेदार का घर - फोटो : अमर उजाला
ग्रीन पार्क में हुई घटना दंपती के रोजमर्रा के विवादों से उपजी बताई जा रही है जिसमें क्षणिक आवेश में दोनों की जान चली गई। घर में दंपती के अलावा कोई नहीं था तो मौत की सही वजह राज ही बनकर रह गई है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। हालांकि पुलिस मोबाइल के सहारे जांच करने की बात कह रही है।

 
विज्ञापन

7 of 11
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
आलोक तोमर के साढ़ू कासगंज के सीओ सिटी विजय राणा शाम के समय मौके पर पहुंचे। तब घर पर मौजूद उनकी पत्नी मधु फफककर रो पड़ीं। सबसे पहले मधु ने ही अपनी बहन और बहनोई को निर्जीव हालत में देखा था। आसपड़ोस की महिलाएं उन्हें सांत्वना दे रही थीं। विजय राणा ने कमरे का हाल देखा तो उनके भी आंसू छलक उठे। बताया कि वह और आलोक बागपत के एक ही इलाके के निवासी हैं। आलोक वहां के बड़े किसान परिवार से हैं। उन्होंने यहां बहेड़ी में भी बड़ा फार्म हाउस बना रखा है।

 

8 of 11
Bareilly case - फोटो : अमर उजाला
राणा ने बताया कि आलोक उन्हें शुरू से बड़े भाई जैसा स्नेह देते थे तो उन्होंने बेटी की तरह पाली अपनी साली रितु की उनसे शादी करा दी थी। दोनों ने घर भी कुछ दूरी पर बनाया था और एकदूसरे के सुखदुख में साथी रहते थे। बताया कि आलोक के पिता की पहले मौत हो गई थी। छोटे भाई कोरोना में चल बसे, तब से आलोक कुछ हताश रहते थे। हालांकि आलोक की मां शहर में ही दूसरे बेटे के परिवार के पास रहती हैं जो अक्सर उनके पास आती-जाती रहती थीं।

9 of 11
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
चार गोली चलीं, एक सिर में होकर दीवार में घुसी
पुलिस और फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो कमरे में दंपती के शव बेड पर पड़े थे। रितु का शव बीच में तो आलोक का शव बेड में कोने पर विपरीत दिशा में समानांतर ही पड़ा था। दोनों के बीच में पिस्टल पड़ी थी जो शायद आलोक के हाथ से सरककर नीचे आ गई थी।

10 of 11
पूछताछ करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को एक गोली दीवार में लगी मिली। मौके पर चार खोखे पड़े थे और एक कारतूस आलोक के हाथ में फंसा था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक पहली गोली रितु को मारने के बाद आलोक ने दो से तीन फायर लगातार अपने सिर में मारे ताकि बचने की गुंजाइश ही न रहे। पुलिस को दराज में कई और बुलेट व खोखे मिले जो संभवत पुराने रहे होंगे।

 
विज्ञापन

11 of 11
मौके पर जमा लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आलोक तोमर और उनकी पत्नी की गोली लगने से मौत हुई है। घर अंदर से बंद था। लग रहा है कि पहले महिला को गोली मारी गई है और फिर आलोक ने खुद को गोली मारी है। बारीकी से बिंदुवार जांच कराई जा रही है, पिस्टल भी बरामद हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें