उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ठेकेदार ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे दंपती निसंतान होने की वजह से कलेश की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
2 of 11
पूछताछ करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, बरेली के ग्रीन पार्क कॉलोनी में ठेकेदार आलोक तोमर (52) अपनी पत्नी रितु (45) के साथ रहते थे। शनिवार को दंपती की घर में गोली लगने से मौत हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आलोक ने पिस्टल से पहले पत्नी के गले में गोली मारी, फिर खुद को कनपटी पर गोली मारी।
विज्ञापन
3 of 11
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घटना के पीछे शादी के 20 वर्ष बाद भी संतान न होने से दंपती के परेशान होने की बात सामने आई है। बागपत के बड़ौत क्षेत्र के गांव कासिमपुर खेड़ी निवासी आलोक कई वर्षों से ग्रीन पार्क कॉलोनी में रह रहे थे। बहेड़ी में उनका फार्म हाउस है, इसके अलावा वह निर्माण संबंधी ठेकेदारी भी करते थे।
4 of 11
Bareilly case
- फोटो : अमर उजाला
आलोक कासगंज के सीओ सिटी विजय राणा के साढू हैं। दोपहर एक बजे नौकरानी ममता के बजाय उसकी दो बेटियां काम करने आईं। काफी देर दरवाजा खटखटाने और घंटी बजाने पर भी अंदर से आवाज नहीं आई। यह बात बताने पर ममता ने रितु की बड़ी बहन मधु राणा को कॉल करके जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 11
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग
- फोटो : अमर उजाला
मधु भी इसी कॉलोनी में रहती हैं। वह रितु के घर पहुंचीं और खिड़की की जाली हटाकर किसी तरह अंदर से लगी चिटकनी खोली। अंदर एक कमरे में बेड पर रितु और आलोक के शव खून से सने पड़े देख मधु अवाक रह गईं।
विज्ञापन
6 of 11
ठेकेदार का घर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपने पति विजय राणा को सूचना दी और फिर उनके बताने पर बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय व रुहेलखंड चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए। एसएसपी अनुराग आर्य ने भी मुआयना किया।
विज्ञापन
7 of 11
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गैस पर उबल रहा था दूध, मिनटों में हुई घटना
पड़ोसियों के मुताबिक, दंपती की शादी को करीब बीस साल हो गए थे। दोनों के कोई संतान नहीं थी। इस बात को लेकर दंपती में अक्सर झगड़ा होता था। फॉरेंसिक टीम को चूल्हे पर दूध का बर्तन जला मिला। मधु ने ही घर में घुसने पर गैस जलती देखी और उसे बंद किया था।
8 of 11
दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इससे लग रहा है कि घटना के दौरान सबकुछ सामान्य था। रितु रसोई में दूध गर्म कर रही थीं। तभी दंपती में कोई ऐसी बात हुई जिसके बाद कमरे में गोली चली और ये घटना हो गई।
9 of 11
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चार गोली चलीं, एक सिर में होकर दीवार में घुसी
पुलिस और फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो कमरे में दंपती के शव बेड पर पड़े थे। रितु का शव बीच में तो आलोक का शव बेड में कोने पर विपरीत दिशा में समानांतर ही पड़ा था।
10 of 11
मौके पर जमा लोग और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच में पिस्टल पड़ी थी जो शायद आलोक के हाथ से सरककर नीचे आ गई थी। पुलिस को एक गोली दीवार में लगी मिली। मौके पर चार खोखे पड़े थे और एक कारतूस आलोक के हाथ में फंसा था।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक पहली गोली रितु को मारने के बाद आलोक ने दो से तीन फायर लगातार अपने सिर में मारे ताकि बचने की गुंजाइश ही न रहे। पुलिस को दराज में कई और बुलेट व खोखे मिले जो संभवत पुराने रहे होंगे।