शाहजहांपुर जिले में आर्थिक तंगी और सूदखोर से परेशान दवा कारोबारी ने सोमवार सुबह घर में अपने दो बच्चों को फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी पत्नी के साथ फंदे से लटक कर जान दे दी। तीन सुसाइड नोट मिले हैं, तीनों में ही आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी की बात लिखी है। पिता ने मरहैया मोहल्ले के रहने वाले अविनाश वाजपेयी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज कराई है। मूलरूप से बरेली के फरीदपुर कस्बे के ऊंचा मोहल्ले के रहने वाले अखिलेश गुप्ता (42) को सूदखोर ने कितना प्रताड़ित किया था, वो पूरा दर्द उसके सुसाइड नोट में साफ दिखाई देता है। अखिलेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे सूदखोर ने बहुत परेशान किया है। मानसिक तौर पर उसे तोड़कर रख दिया है। वह अब यह दबाव बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। उसके मरने के बाद अगर उसके बच्चे जिंदा रहते हैं तो सूदखोर उन्हें नोंच खाएंगे। इसीलिए वह सबको साथ लेकर जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
अखिलेश गुप्ता, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सामूहिक आत्महत्या से पहले अखिलेश गुप्ता ने पूरी तैयारी कर ली थी। वह कहीं से जूट की रस्सी लेकर आया था। रस्सी के टुकड़े कर चार फंदे तैयार किए। आशंका यह भी है कि चाय में पहले नशीली गोली मिलाई गई। जब बच्चे बेसुध हो गए तब उन्हें लटकाया।
विज्ञापन
3 of 9
shahjahanpur suicide case
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश गुप्ता के नवनिर्मित मकान के अंदर का नजारा सोमवार को किसी का भी दिल दहला सकता था। दूसरी मंजिल की लॉबी में पड़े जाल से अखिलेश और पत्नी का शव लटक रहा था। कमरे की चौखट पर फूल सी छह साल की बच्ची अर्चिता का शव रस्सी से लटक रहा था। कमरे के रौशनदान से 12 साल के बेटे शिवांग की मृत देह लटकी हुई थी। किचन में पतीले में कुछ चाय बची हुई थी।
4 of 9
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
किचन के वॉशबेसिन में प्लेट पर चाय के चार कप रखे हुए थे। कप आधे खाली थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चाय में नशीली दवा मिलाई गई होगी। पुलिस टीम को भी दवाओं के कुछ रैपर मौके पर मिले हैं। पुलिस ने सब कब्जे में ले लिए हैं। ऐसे में घटनाक्रम का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 9
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने नशीली चाय पिलाकर पहले बच्चों को बेहोश किया। इसके बाद रस्सी के फंदे बनाए। फिर उन्हें फंदे से लटका दिया। पत्नी को भी अखिलेश ने लटकाया या उसने खुद आत्महत्या की, इस पर संशय है। चाय रेशू ने भी पी थी। ऐसे में संभव है कि अखिलेश ने रेशू के बेहोश होने पर उसे लटका दिया हो और इसके बाद खुद आत्महत्या की।
विज्ञापन
6 of 9
जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश के शव के पास संदली (ऊंचा स्टूल) रखा हुआ था। अन्य किसी के पास चढ़कर फंदे पर लटकने के लिए कोई सामान नहीं नजर आया। पुलिस को घर से तीन सुसाइड नोट मिले हैं। एक सुसाइड नोट कमरे में बने पूजाघर में, दूसरा पत्नी के पर्स में और तीसरा कहीं और से पुलिस को मिला है। सभी में एक ही बात लिखी हुई है।
विज्ञापन
7 of 9
shahjahanpur suicide case
- फोटो : अमर उजाला
12 से साढ़े बारह बजे के बीच की खुदकुशी
सुबह 10:30 के आसपास पत्नी रेशू ने दूधिये से दूध लिया। पड़ोस में एक मेडिकल एजेंसी वाले शख्स ने बताया कि 11:30 बजे के आसपास वह अपने घर से गत्ते निकाल रहा था। तब मकान की दूसरी मंजिल पर खड़ी अखिलेश की पत्नी रेशू ने उससे पूछा था कि क्या गत्ते खरीदने वाला कोई आया है। इस पर उसने गत्ते कहीं भेजने की बात बता दी थी। इसके बाद रेशू अंदर चली गई थी।
8 of 9
shahjahanpur suicide case
- फोटो : अमर उजाला
तब तक उसके हावभाव से नहीं लग रहा था कि थोड़ी देर में इतना बड़ा हादसा होने वाला है। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी मनीष ने अखिलेश को हालचाल लेने के लिए फोन किया था। मनीष के मुताबिक उससे अखिलेश ने थोड़ी देर में दवाई के काम के सिलसिले में हरदोई जाने की बात कही थी।
इसके बाद करीब साढ़े बारह बजे मोहल्ले में रहने वाले सुशील ने अखिलेश को किसी काम से फोन किया। अखिलेश का फोन रिसीव नहीं हुआ। सुशील इस पर घर पहुंच गया। मकान के खुले गेट के अंदर का नजारा देखकर सुशील का कलेजा मुंह को आ गया। उसने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
घर में मिलीं नशीली दवाएं
पुलिस को अखिलेश के घर में काफी नशीली दवाएं भी मिली हैं। पुलिस ने दवाओं को जांच के लिए कब्जे में लिया है।