फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, युवक-युवतियों को ऐसे हाल में देख पुलिस भी हैरान

Sun, 23 Dec 2018 09:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली और फरीदाबाद से कॉलगर्ल बुलाकर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का बरेली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी और सीओ सिटी ने सादा कपड़ों में छापा मारकर फरीदाबाद की कॉलगर्ल और मन्नत गेस्ट हाउस के मालिक नीटू सरदार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक युवती मौके से भाग गई।सुभाषनगर पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर शनिवार दोपहर मन्नत गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया। अचानक हुई छापामारी से गेस्ट हाउस में मौजूद युवक-युवतियां पीछे के दरवाजे से भागने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने मौके से फरीदाबाद की एक युवती और गेस्ट हाउस मालिक नीटू सरदार को पकड़ लिया, जबकि एक युवती और कुछ युवक भाग गए। बकौल पुलिस, पूछताछ में सामने आया कि नीटू हर महीने दिल्ली और फरीदाबाद से गेस्टहाउस में कॉलगर्ल बुलाता था। कॉलगर्ल महीने की बुकिंग के हिसाब से आती थीं। पुलिस कुछ दलालों के नाम भी सामने आने का दावा कर रही है। सुभाषनगर थाना पुलिस गिरफ्तार कॉलगर्ल और गेस्ट हाउस मालिक से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
एसपी सिटी बाइक से, पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची 
सुभाषनगर इंस्पेक्टर हरीश चंद जोशी के मुताबिक, शिकायतें मिलने के बाद कई दिनों से गेस्ट हाउस पर नजर रखी जा रही थी। शनिवार को सटीक सूचना मिलने पर एसपी सिटी बाइक से सादा कपड़ों में गेस्ट हाउस पहुंचे। टीम के कुछ लोग कस्टमर बनकर पहुंचे। छापामारी के दौरान नीटू की डायरी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
नीटू बोला- मामला यहीं रफा दफा कराओ 
थाने में मौजूद नीटू से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वह अपना मुंह छिपाने लगा। इसी बीच उसकी सिफारिश में तमाम लोग थाने पहुंच गए। इन लोगों से नीटू ने कहा- जैसे भी मामला यहीं खत्म कराओ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चार साल पहले पकड़़ा गया था जुआ 
मन्नत गेस्ट में 2015 में पुलिस ने हाई प्रोफाइल जुआ होने की शिकायत पर छापामारी करके जुआरियों को पकड़ा था। इसके बाद भी कई शिकायतें आईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी थी। 
कई दिनों से शिकायतें मिलने के बाद शनिवार को छापामारी की गई। गेस्ट हाउस मालिक और कॉलगर्ल को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। - हरीशचंद्र जोशी, प्रभारी निरीक्षक सुभाषनगर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें