बरेली के तिलहर में आग से झुलसी साध्वी कोयल गिरि की मौत के बाद आरोपियों पंकज गुप्ता और उसके तीन भाइयों पर जानलेवा हमले की दर्ज रिपोर्ट को अब हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। वहीं साध्वी के परिजनों का कहना है कि यदि दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
साध्वी कोयल गिरि
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि कोयल गिरि की मौत के पहले जानलेवा हमले में दर्ज की गई रिपोर्ट में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। उन्होंने साध्वी के परिजनों को भरोसा दिया कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष हो रही है। पुलिस किसी के दबाव में नहीं है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
साध्वी कोयल गिरी (फाइल फोटो)
- फोटो : facebook
उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट में आरोपी बनाए गए पंकज गुप्ता के पिता राम निवास गुप्ता व उनके ताऊ भगवान दास गुप्ता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है लेकिन बैनामे के समय दोनों मौजूद थे।
4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कोयल गिरि के भतीजे अमित राजपूत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दो दिन का समय दिया गया है। यदि शुक्रवार तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो शनिवार को थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
साध्वी की अंत्येष्टि से पहले अशोक गुप्ता और उनके परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में दर्ज की गई रिपोर्ट की विवेचना के लिए एक टीम एसआई राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रयागराज में अशोक गुप्ता से जानकारी करने और बयान दर्ज करने भेजी गई है। अशोक गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने पंकज गुप्ता आदि को फर्जी तरह से विवादित भूखंड का बैनामा कर दिया।