फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही में फिर महिला की हत्या: सीरियल किलर की हरकत या लूट के लिए मारा, पुलिस के सामने खुलासे की चुनौती

Wed, 03 Jul 2024 05:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव बुझिया जागीर में शेरगढ़ के हौसपुर निवासी सोमपाल की पत्नी अनीता (45) की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। मंगलवार शाम को एक ग्रामीण ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिक तौर पर हत्या वैसी ही बताई जा रही है, जैसे पिछले साल नौ महिलाओं को मारा गया था। साड़ी से ही महिला का गला कसा गया है। लूट के लिए हत्या की आशंका भी जताई गई है। अब महिला को सीरियल किलर ने मारा या लूट के लिए हत्या की गई, इसका खुलासा पुलिस के लिए चुनौती है।
 
मृतका के बेटे राजीव ने बताया कि उनकी मां अनीता सोमवार को अपने मायके फतेहगंज पश्चिमी के गांव खिरका गई थीं। वह खुद साइकिल से मां को बुझिया माइनर तक छोड़कर आया था। वहां से मंगलवार सुबह 11 बजे वह घर लौटने की बात कहकर निकली थीं। इसके बाद यह घटना हो गई। राजीव ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

2 of 7
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पति सोमपाल के मुताबिक अनीता का बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की फतेहगंज पश्चिमी शाखा में है। कुछ रुपया फिक्स डिपाजिट भी कर रखा है। अनीता कुछ महीने बाद जाकर बैंक से रुपये का लेनदेन करती थीं। आशंका जताई कि हो सकता है कि अनीता ने बैंक जाकर रुपये निकाले हों और उन्हीं रुपयों की खातिर उसकी हत्या की गई हो। हालांकि, पासबुक पर नई प्रविष्टि दर्ज नहीं होने से इसे लेकर असमंजस बना है। 
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नौ महिलाओं की एक तरीके से हुई थी हत्या
शाही व शीशगढ़ थाना क्षेत्र में पिछले साल सिलसिलेवार नौ महिलाओं की हत्या की गई थी जो पुलिस के लिए आज भी सिरदर्द बनी हुई हैं। गांव लखीमपुर की महमूदन, कुल्छा की धानवती, सेवा ज्वालापुर की वीरावती, खजुरिया निवासी कुसुमा देवी, शाही के मुबारकपुर की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला की रेशमा व शाही के खरसैनी की दुलारी देवी की पांच महीने में जान चली गई थी। 

4 of 7
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अधिकतर महिलाओं के गले में फंदा कसा मिला था। कुछ के शव खराब हो चुके थे तो पुलिस ने विसरा रिपोर्ट के बहाने हत्या की बात खारिज कर दी। शुरू के एक मामले में परिजनों ने न तहरीर दी और न पोस्टमॉर्टम कराया। बाकी में कुछ हत्याओं का खुलासा किया गया है पर उनके सटीक होने को लेकर संदेह है। तीन मामलों में पुलिस आज तक माथापच्ची कर रही है पर खुलासे का रास्ता नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

5 of 7
आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने लगाई टीम तो थम गए थे मामले
लगातार घटनाओं के बाद आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने एसएसपी को तलब कर लिया था। थाना प्रभारी को निलंबित कर वहां के थानों में अतिरिक्त फोर्स भेजा गया था। करीब तीन सौ पुलिसकर्मी, एसओजी ने कई महीने तक गश्त की। गांव के कई सनकी व विक्षिप्तों से लेकर पेशेवर अपराधियों की मॉनीटरिंग की गई। नतीजा बस इतना निकला कि उस वक्त घटनाएं थम गई थीं।
 
विज्ञापन

6 of 7
फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने की जांच - फोटो : अमर उजाला
अनीता की हत्या के मामले में डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। खोजी श्वान 100 मीटर तक गया, लेकिन कोई स्पष्ट संकेत नहीं दे सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटनास्थल पर एसएसपी व थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शाही में महिला का शव मिला है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुराने मामलों से इसका जुड़ाव तो नहीं है, इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें