फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: इस बार छह नवंबर से देखिए बाघों की दुनिया, चूका बीच की खूबसूरती... और भी बहुत कुछ

Thu, 24 Oct 2024 11:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

Pilibhit Tiger Reserve: बाघों की दहाड़, जंगल सफारी का रोमांच और गोवा जैसे बीच का आनंद लेना चाहते हैं तो आपका इंतजार खत्म होने जा रहा है। इस बार पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र नौ दिन पहले शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
पीलीभीत टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
देश-विदेश के सैलानियों के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के द्वार छह नवंबर से खुल जाएंगे। बुधवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव संजय श्रीवास्तव के कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया। इसके बाद पीटीआर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बता दें कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र हर साल 15 नवंबर से शुरू होता है, लेकिन इस बार तारीख में परिवर्तन करते हुए छह नवंबर कर दिया गया है। छह महीने तक चलने वाले पर्यटन सत्र के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेश से भी सैलानियों की आमद होती है।
विज्ञापन

2 of 5
पीलीभीत टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
पीटीआर में बाघों की दुनिया और चूका बीच का खूबसूरत नजारा सैलानियों को आकर्षित करता है। इसके चलते पिछले सत्र में सैलानियों की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके पीछे बाघों के अधिक दीदार अहम वजह रहे। इसको लेकर पीटीआर को देश-दुनिया में सुर्खियों भी मिली थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन सत्र को लेकर 15 दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं, लेकिन सत्र के आगाज को लेकर तिथि पर अटकलें बरकरार थीं। बुधवार को मुख्यालय से आदेश आने के बाद छह नवंबर से नए पर्यटन सत्र की घोषणा कर दी गई। 

4 of 5
चूका बीच में बनी हट ।
चूका बीच के अलावा पर्यटन में यह है खास
पर्यटन सत्र के दौरान पीटीआर में चूका बीच के अलावा बराही रेंज में स्थित सायफन, सप्तसरोवर के अलावा बाइफरकेशन खास है। यहां का खूबसूरत नजारा भी सैलानियों को खूब पसंद आता है। इस इलाके में सैलानियों को बाघ के भी दीदाद होते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीलीभीत टाइगर रिजर्व - फोटो : संवाद
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पीटीआर का पर्यटन सत्र छह नवंबर से शुरू हो रहा है। इसको लेकर मुख्यालय से आदेश प्राप्त हो चुका है। इसी हिसाब से पर्यटन स्थलों पर भी तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें