फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा ने प्यार की खातिर बदला धर्म: 'इनकार' से शुरू हुई प्रेम कहानी, शहर-शहर भटके प्रेमी युगल, फिर मिला मुकाम

Sun, 19 May 2024 01:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 8
निशा और राजेश ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली निशा ने प्यार की खातिर अपना मजहब बदल लिया। उसने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में धर्म परिवर्तन कर लिया और अपना नाम राधिका रख लिया। इसके बाद प्रेमी राजेश कुमार के साथ सात फेरे लिए। आश्रम के आचार्च केके शंखधार ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों का विवाह कराया। इस मौके पर निशा उर्फ राधिका ने पति के साथ जमकर डांस किया। निशा और राजेश की प्रेम कहानी इनकार से शुरू हुई। पांच साल पहले शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी को शनिवार को नया मुकाम मिला। 

विज्ञापन

2 of 8
निशा उर्फ राधिका और राजेश - फोटो : अमर उजाला
निशा उर्फ राधिका ने बताया कि उनके पिता का नाम जाकिर है। वह बिजनौर के एक गांव की रहने वाली है। तीन भाइयों में इकलौती बहन है। राजेश बिजनौर का निवासी है। 
विज्ञापन

3 of 8
निशा उर्फ राधिका और राजेश - फोटो : अमर उजाला
राजेश की रिश्तेदारी निशा के गांव में है, जिससे आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान राजेश और निशा की मुलाकात हुई। पहली ही नजर में राजेश को निशा से प्यार हो गया। 

4 of 8
राजेश कुमार और निशा - फोटो : अमर उजाला
निशा ने बताया कि एक दिन राजेश ने रास्ते में उसे रोका और प्यार का इजहार कर अपना फोन नंबर दिया। निशा ने पहले इनकार किया। बाद में राजेश से फोन पर बातचीत शुरू हो गई। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रेमी युगल ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
निशा के मुताबिक राजेश ने कहा था कि मुझे कभी धोखा मत देना। उससे शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर निशा ने भी हां कर दी। बीते दिनों घर छोड़कर प्रेमी के पास चली गई। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रेमी युगल ने शादी के बाद किया डांस - फोटो : अमर उजाला
किसी ने इन्हें बरेली में इस तरह के प्रेमी युगल की शादी कराने वाले आचार्य केके शंखधार के बारे में बताया। इस पर प्रेमी युगल बरेली के बजाय रायबरेली पहुंच गए।
 
विज्ञापन

7 of 8
प्रेमी युगल ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली से प्रयागराज, फिर लखनऊ पहुंचे। वहां से शनिवार को दोनों बरेली पहुंचे। दोनों ने अगस्त्य मुनि आश्रम में पहुंचकर केके शंखधार से विवाह कराने का आग्रह किया। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रेमी युगल ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
केके शंखधार ने शुद्धिकरण कराकर निशा का धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद विधि-विधान से दोनों की शादी कराई। निशा ने कहा कि राजेश से शादी कर वह बेहद खुश है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें