फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत में पिछले चुनाव से चार फीसदी कम हुआ मतदान, जानिए कहां कितने पड़े वोट

Sat, 20 Apr 2024 08:39 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
1 of 8
कतार में लगीं महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व में 38 डिग्री तापमान में पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के 63.39 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पड़े 67.41 फीसदी मतदान से करीब 4.02 फीसदी कम रहा। 

पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक उत्साह बरखेड़ा के मतदाताओं ने दिखाया। पूरनपुर दूसरे और पीलीभीत सदर के मतदाता तीसरे स्थान पर रहे। इसमें बरखेड़ा विधानसभा में सबसे ज्यादा 67.41 और बीसलपुर में सबसे कम 58.96 फीसदी मतदान हुआ। बहेड़ी विधानसभा पांच विधानसभाओं में चौथे नंबर पर रही।

शहर और दूर गांवों के अधिकतर मतदान केंद्रों पर सुबह और शाम के समय लंबी कतार दिखीं। अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने खुद मतदान किया और मतदाताओं से अपील की। 
विज्ञापन

2 of 8
कतार में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
1924 बूथों पर हुआ मतदान 
जिले की पीलीभीत सदर, बीसलपुर, बरखेड़ा, पूरनपुर और बरेली की बहेड़ी विधानसभा को मिलाकर बनी पीलीभीत लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ। जिले और बहेड़ी को मिलाकर 1924 बूथों पर 18.31 लाख मतदाता थे। चुनाव मैदान में भाजपा से जितिन प्रसाद, सपा से भगवत सरन गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे।
 
विज्ञापन

3 of 8
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं मतदाता - फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ तो बहेड़ी सहित अन्य स्थानों के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन नजर आई। बरेली डीएम रविंद्र कुमार, पीलीभीत डीएम संजय कुमार सिंह और जन प्रतिनिधियों ने खुद मतदान किया और मतदाताओं से अपील भी की।

4 of 8
कतार में लगीं मतदाता - फोटो : अमर उजाला
दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत भी बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक पीलीभीत सीट पर 60.1 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम छह बजे के बाद जारी रिपोर्ट में जिले की चार विधानसभाओं में कुल 63.22 प्रतिशत तो बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में करीब 64.1 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

5 of 8
पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
आंकड़ों में बूथ और मतदाता
958 मतदान केंद्र 
1521 बूथों पर कराया गया मतदान
14,61,162 कुल मतदाता 
9,23,769 मतदाताओं ने डाले वोट
विज्ञापन

6 of 8
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
किस विधानसभा क्षेत्र में पड़े कितने मत
बरखेड़ा - 67.41
पूरनपुर - 65.16
पीलीभीत- 61.70
बीसलपुर- 58.96
बहेड़ी - 64.1
कुल मतदान प्रतिशत - 63.39
विज्ञापन

7 of 8
पीलीभीत के मतदाता - फोटो : अमर उजाला
आखिर कहां रह गई कमी
भले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन मतदान प्रतिशत वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत को पार करना तो दूर वहां तक पहुंच भी नहीं सका। पिछले लोकसभा चुनाव में पीलीभीत सीट पर 67.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर काफी जोर दिया, लेकिन मतदान कम रहा।
विज्ञापन

8 of 8
पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2009 और 2014 में भी हुआ था इससे अधिक मतदान
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत सीट पर 63.94 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं वर्ष 2014 में यहां के मतदाताओं ने मतदान किया। करीब 62.86 फीसदी मतदान हुआ था। 2019 में मतदान बढ़ा, जबकि इस चुनाव में 4.02 फीसदी कम वोट पड़े। कम मतदान की वजह तापमान रहा या कुछ और प्रशासन को इस पर मंथन करना होगा। आने वाले दिनों में मतदान में आए अंतर पर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी विवेचना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें