फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तस्वीरें: बहेड़ी पालिकाध्यक्ष ने पिंक बूथ पर डाला वोट, पीलीभीत में रूस की महिला ने भी किया मतदान

Fri, 19 Apr 2024 02:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
विज्ञापन
1 of 7
बहेड़ी नगर पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को पीलीभीत-बहेड़ी में मतदान हुआ। चुनाव को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह रहा। शाम पांच बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर कतार लग गईं। बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने पहले मतदान किया, फिर जलपान किया। लोकतंत्र के महापर्व में जनता के साथ जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने भी मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। बहेड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने नगर पालिका परिसर के पिंक बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने फोटो खिंचवाई। लोगों से मतदान की अपील भी की। 
विज्ञापन

2 of 7
सपा विधायक ने परिवार संग किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
बहेड़ी के सपा विधायक अताउर रहमान अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने रिछा के प्राइमरी स्कूल में वोट मतदान किया। इसके बाद स्याही का निशान दिखाते हुए लोगों से मतदान की अपील की। 
विज्ञापन

3 of 7
राज्यमंत्री संजय गंगवार ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत विधायक एवं राज्यमंत्री संजय गंगवार ने शहर के राम लुभाई महिला डिग्री कॉलेज के मतदान केंद्र पर वोट डाला। वह पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे। 

4 of 7
रामलुभाई साहनी महिला डिग्री कॉलेज के बूथ पर डीएम ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
रामलुभाई साहनी महिला डिग्री कॉलेज के पोलिंग बूथ पर डीएम संजय कुमार सिंह ने सुबह 7:05 बजे आम मतदाताओं की तरह कतार में लगकर मतदान किया। डीएम ने जिले के लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। 
विज्ञापन

5 of 7
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने पति के साथ डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने अपने पति मोहन सिंह के साथ राम लुभाई कॉलेज में मतदान किया। इसके बाद स्याही का निशान दिखाते हुए फोटो खिंचवाया। 
विज्ञापन

6 of 7
मतदान के बाद ली सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
बहेड़ी में डॉ प्रमोद शर्मा, उनकी पत्नी व भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कामाक्षी शर्मा ने गन्ना समिति परिसर पोलिंग बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने सेल्फी खींची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मतदान केंद्र के बाहर रूस की टटियाना जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
रूस के मोलडवा की रहने वाली टटियाना जायसवाल ने पति नीरज के साथ  बिलसंडा में मतदान किया। बीते लंबे समय से पति के साथ यहां रहते हुए उनको नागरिता मिली है। मतदान के बाद टटियाना ने बताया कि उनको लगता पीलीभीत अभी विकास से पीछे है। यहां विकास होना चाहिए। उन्होंने अपना मत विकास के मुद्दे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इन्हीं मुद्दों पर मतदान की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें