महिला जज ज्योत्सना राय के परिवार वालों ने अब उनके सुसाइड नोट पर सवाल उठाएं हैं। उनका कहना है कि जो व्यक्ति जमीन खरीद रहा हो, सोफा खरीद रहा हो और गाड़ी खरीदवा रहा हो, वह कैसे आत्महत्या कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें पुलिस को और गहनता से जांच करने की जरूरत है।
डायरी के जो पन्ने फाड़े गए थे, उन्हें तलाश किया जाए। पिछले दरवाजे की भी गहनता से जांच की जाए। भाई हिमांशु शेखर राय ने बातचीत में बताया कि उनकी बहन ज्योत्सना राय अक्सर मां पूनम राय से बात करती थीं। मौत से दो दिन पहले जो उन्होंने सोफा खरीदा था। उसका फोटो व्हाट्सएप किया था।
विज्ञापन
2 of 11
Jyotsana Rai Case
- फोटो : अमर उजाला
इधर हम लोग लखनऊ में जमीन देख रहे थे। वह जमीन के फोटो लेकर उन्हें व्हाट्सएप करते थे। वह फोटो देखकर उस पर मंथन करती थीं और लखनऊ के लोगों से उसके बारे में बात करती थीं। वह जमीन, आभूषण, सोफा और अन्य सामान खरीद रहीं थीं। हर रोज उनकी बात होती थी।
विज्ञापन
3 of 11
Judge Jyotsna Rai
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच कभी वह परेशान नहीं दिखीं। वह खुद कहती थीं कि लड़ाई झगड़े में कुछ नहीं रखा है। सब लोग आराम से मिलकर रहो। वह दूसरे लोगों को समझाती थीं। ऐसा व्यक्ति कभी आत्महत्या नहीं कर सकता।
4 of 11
जज के सरकारी आवास में जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इसमें पुलिस को और गहराई से जांच करना चाहिए। पिछले दरवाजे को दोबारा से चेक करना चाहिए। यह भी आशंका जताई कि कहीं ऐसा तो नहीं, किसी जोर दबाव में सुसाइड नोट लिखवाया गया हो। पुलिस इसमें गंभीरता से जांच करे।
विज्ञापन
5 of 11
Jyotsana Rai Case
- फोटो : अमर उजाला
मां बोली- हालात आत्महत्या जैसे नहीं
मां पूनम राय ने बताया कि जब वह उस कमरे में गईं तो आत्महत्या करने जैसे हालात नहीं दिखे। उन्हें लगता है कि किसी ने गन प्वाइंट पर लेकर सुसाइड नोट लिखवाया गया है।
विज्ञापन
6 of 11
Judge Jyotsna Rai death case
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक लैब भेजा गया महिला जज का मोबाइल
कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन करने के लिए महिला जज के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल तो निकलवा ली है लेकिन उनके मोबाइल का लॉक नहीं खुल पाया है। इंंस्पेक्टर के अनुसार, उस पर पैटर्न लॉक लगा हुआ था।
विज्ञापन
7 of 11
Judge Jyotsna Rai
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए कोतवाली पुलिस ने उनके परिवार वालों से भी संपर्क किया लेकिन वह लॉक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने उनका मोबाइल जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) मुरादाबाद भेजा है। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद इसमें कोई और कार्रवाई हो सकेगी।
8 of 11
Judge Jyotsna Rai
- फोटो : अमर उजाला
फंदे पर लटका मिला था शव
सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय (29) का शव शनिवार सुबह सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला था। पुलिस के मुताबिक जज के कमरे से एक नोट भी बरामद हुआ है। इस नोट के बारे में कोई भी अधिकारिक रूप से बयान देने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि महिला जज ने सुसाइड नोट हिंदी और अंग्रेजी में लिखा है।
9 of 11
Jyotsana Rai Case
- फोटो : अमर उजाला
नोट में ये लिखा
सुसाइड नोट के बारे में कोई अधिकारिक रूप से बयान देने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि महिला जज ज्योत्सना राय ने सुसाइड नोट हिंदी और अंग्रजी दोनों भाषाओं में लिखा है। हिंदी में लिखा है- 'मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है, तुम्हें विवेचना करनी है तो कर लेना। तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा।'
10 of 11
Jyotsana Rai Case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अंग्रेजी में में 'फीलिंग एलोन' और 'फीलिंग अनहैप्पी' भी लिखा गया है। सूत्रों के अनुसार ये भी लिखा है कि मेरा अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू तट पर करना। हालांकि उनका सुसाइड नोट परिवार वालों के गले नहीं उतर रहा है। न्यायालय से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर जज किस परेशानी से जूझ रहीं थीं। उन्हें क्या दिक्कत थी।
उन्होंने कभी परिवार वालों या अपने साथियों से इसका जिक्र नहीं किया था। एक बात और सामने आई है कि कमरे में 2021 की एक डायरी भी मिली है, इसमें जनवरी की 29 तारीख तक के पेज फटे हुए हैं। बताते हैं कि यह पन्ने भी हाल में फाड़े गए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात जज ने अपनी मां से बात भी की थी और तब वह खुश बताई गई थीं।