जनता कर्फ्यू से लेकर लॉकडाउन और कई चरणों से होते हुए अनलॉक तक के सफर को आज पांच महीने पूरे हो गए। देश ने इन पांच महीनों में ऐसे बदलाव देखे हैं जिनकी कल्पना भी नहीं की गई थी। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भी एक वक्त शहर और गलियां गुलजार रहती थीं। लॉकडाउन के दौरान यहां सन्नाटा पसर गया, लेकिन जैसे-जैसे समय बीत रहा है शहर में रौनक फिर से लौटती नजर आ रही है। तस्वीरों में देखें इन दिनों कैसा है बरेली का हाल-
विज्ञापन
2 of 10
बरेली एसएसपी दफ्तर
- फोटो : अमर उजाला
उन दिनों जब सख्ती से लॉकडाउन लागू था और कोरोना अपने चरम पर था, तो बरेली में एसएसपी दफ्तर सूना पड़ा रहता था। अब यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए सुनवाई हो रही है। बरेली एसएसपी दफ्तर में अब अधिकारी अंदर कक्ष में बैठकर बाहर खड़े फरियादियों से कुछ इस तरह बात करते हैं।
विज्ञापन
3 of 10
कुतुबखाना चौराहा
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के प्रमुख स्थल कुतुबखाना चौराहा पर इन दिनों कुछ इस तरह भीड़ जुट रही है। लोग धीरे-धीरे बाजार आने-जाने लगे हैं। हालांकि लॉकडाउन के दौरान यह बाजार बिल्कुल सुनसान पड़ा रहता था।
4 of 10
कुतुबखाना के पास इस गली में चाट व अन्य फास्टफूड की दुकानों के पास भीड़ लगी रहती थी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में कुतुबखाना के पास इस गली में चाट व अन्य फास्टफूड की दुकानों के पास भीड़ लगी रहती थी। कोरोना और लॉकडाउन ने इस गली की रौनक छीन ली, लेकिन अब अनलॉक के बाद लोग फिर से यहां नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
इंद्रा मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर लगने वाले बाजार के रूप में प्रसिद्ध बरेली की इंद्रा मार्केट अब दोबारा से सड़क पर सजने लगी है। लोग यहां खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 10
दरगाह आला हजरत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बिहारीपुर ढाल स्थित दरगाह आला हजरत में जहां मार्च के महीने के में पैर रखने की भी जगह नहीं होती थी, वहां इन दिनों सूनसान रहता है।
विज्ञापन
7 of 10
धोपेश्वर नाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली में किला क्षेत्र में स्थित बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर में जहां सोमवार और सावन के दिनों में भक्तों की भारी भीड़ रहती थी, वहां इन दिनों सन्नाटा पसरा रहता है।
8 of 10
जिला अस्पताल बाजार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
जिला अस्पताल बाजार में लॉकडाउन से पहले रोजाना ही खरीदारों की भीड़ रहती था, लेकिन इन दिनों यह भीड़ नदारद है। इसके पीछे एक वजह यहां लगने वाले चप्पलों के बाजार का जीआईसी में सिफ्ट हो जाना भी मानी जा रही है।
9 of 10
गांधी उद्यान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित गांधी उद्यान में चाहे कोई वक्त हो लोग टहलते मिल जाया करते थे, लेकिन जब से कोरोना संक्रमण फैला है तब से यहां भी सन्नाटा ही रहता है।