goldy brar
- फोटो : फाइल
लड़कियों को लेकर दिए बयान पर की थी टिप्पणी
खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। पिछले दिनों स्टेशन से जब कोई नशेड़ी दुधमुंही बच्ची को उठाकर रेलवे के खंडहर में ले गया था तो खुशबू ने ही उसे उसकी मां से मिलाया था। पिछले दिनों खुशबू ने संत अनिरुद्धाचार्य के लड़कियों पर दिए बयान पर तीखी टिप्पणी की थी। उनके इस बयान में अंग्रेजी के शब्द को लोगों ने मथुरा के ही संत प्रेमानंद पर टिप्पणी से जोड़ दिया। फिर खुशबू को सोशल मीडिया पर खासा ट्रोल किया गया। लोग इसे भूल भी गए, लेकिन खुशबू ने बाद में सोशल मीडिया पर सफाई दी तो जिक्र किया कि स्वामी प्रेमानंद के बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन अनिरुद्धाचार्य पर दिए बयान पर वह आज भी कायम हैं। चर्चा है कि राजस्थान व हरियाणा में मथुरा (यूपी) के इन दोनों संतों के अनुयायी लाखों की संख्या में हैं। इसलिए यह बात उन्हें बुरी लग गई और ये हरकत कर दी।