फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में छाया घना कोहरा, खीरी में दृश्यता शून्य, सर्दी के सितम से कांपे लोग

Sat, 04 Jan 2025 12:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

UP Weather: बरेली समेत पूरा रुहेलखंड घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। शनिवार सुबह कोहरा इतना घना रहा कि दृश्यता शून्य हो गई। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। 
विज्ञापन
1 of 7
पीलीभीत में सुबह सात बजे छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में कमी से शुक्रवार दोपहर कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवा के आगे बेअसर रही। बरेली में अधिकतम पारा दो डिग्री बढ़त के बावजूद सामान्य से पांच डिग्री कम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में घने कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम रही। शनिवार सुबह पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में घने कोहरे की चादर तन गई। सुबह सात बजे कोहरा इतना घना रहा कि दृश्यता शून्य हो गई। सड़क पर लाइट जलाकर वाहनों को चलाना पड़ा। पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर खीरी में सुबह 10 बजे बाद तक घना कोहरा छाया रहा। रेल यातायात पर कोहरे का असर देखा जा रहा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पीलीभीत में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
कोहरे की चादर में लिपटा पीलीभीत 
नए साल की शुरुआत से ही तराई में सर्दी का सितम जारी है। बादल और शीतलहर के बाद शनिवार को घने कोहरे ने पीलीभीत जिले को अपने आगोश में ले लिया। शुक्रवार रात से ही कोहरा गिरने लगा। सुबह के समय और ज्यादा असर हो गया। दृश्यता 40 से 50 मीटर रही। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। चालक, वाहनों की लाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे।

विज्ञापन

3 of 7
घने कोहरे में स्कूल जातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर में कोहरे के कारण दृश्यता हुई शून्य
लखीमपुर खीरी में शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। कड़ाके की ठंड में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। शहर से लेकर देहात तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता शून्य हो गई। सुबह 11 बजे तक वाहनों की लाइटें भी जलती रहीं। थोड़ी दूर भी नजर आना मुश्किल हो गया। जिले में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर आठ डिग्री तक पहुंच गया है।

4 of 7
शाहजहांपुर में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में भी घना कोहरा 
शाहजहांपुर में शुक्रवार शाम से ही कोहरा गिरना शुरू हो गया। शनिवार सुबह दस बजे बाद तक घना कोहरा छाया रहा। लोगों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। न्यूनतम तापमान घटकर 9.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बर्फीली हवा गलन का अहसास करा रही है।  

विज्ञापन

5 of 7
बदायूं में छाया रहा - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में कड़ाके की सर्दी 
बदायूं में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। देर रात से ही घने कोहरे की चादर तन गई। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। जिले में करीब पांच दिन से सर्दी सितम ढा रही है। शुक्रवार शाम से ही कोहरा छाने लगा। शीतलहर के बाद शनिवार को भी कोहरा रहा। हादसे के डर से कुछ वाहन तो हाईवे किनारे ढाबों पर ही खड़े कर लिए गए।

विज्ञापन

6 of 7
खीरी में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक विक्षोभ की सक्रियता कम जरूर हुई है, लेकिन समाप्त नहीं  है। लिहाजा, तापमान में मामूली अंतर आएगा। छह जनवरी की शाम फिर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने का अनुमान है। सात जनवरी तक घना कोहरा रहने के आसार हैं। पहाड़ों की सर्द हवा से ठिठुरन और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शनिवार सुबह छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
संभलकर करें यात्रा
मौसम विभाग से जारी एडवाइजरी के अनुसार अब तीन दिन तक सुबह और शाम को घना कोहरा रहेगा। दृश्यता में कमी से सड़क दुर्घटना की आशंका रहती है। लिहाजा, रात में लंबी दूरी की यात्रा निजी वाहन से न करें। संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें और उसमें भी वाहन की गति नियंत्रित रहे। वहीं, ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। बीपी और हार्ट के मरीज विशेष सावधानी बरतें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें