फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर में निकाला गया नगर कीर्तन, गतका दल ने दिखाए हैरतअंगेज करतब; देखें तस्वीरें

Fri, 03 Jan 2025 01:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में शामिल गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। 
विज्ञापन
1 of 6
गतका दल ने दिखाए करतब - फोटो : अमर उजाला
बरेली में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में खालसा पंथ सुखमनी सेवा सोसाइटी की ओर से बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में कोहाड़ापीर गुरुद्वारा से प्रेम नगर, जनकपुरी गुरुद्वारा, डीडीपुरम होते हुए मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह नगर पहुंचकर संपन्न हुआ। पुष्पवर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत हुआ। नगर कीर्तन में गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। 
विज्ञापन

2 of 6
नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन में सबसे आगे पंज प्यारे चल रहे थे। उनके पीछे नगर कीर्तन में गुरु नानक देव रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलिज, गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज, गुरु नानक कन्या जूनियर हाई स्कूल, खालसा इंटर कॉलेज, श्री गुरु हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल, माता सीता देवी पब्लिक स्कूल के बच्चे, शबद कीर्तन जत्था और श्री गुरुग्रंथ साहिब महाराज की पालकी थी।
विज्ञापन

3 of 6
पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
श्री अमृतसर साहिब से नरसिंहा पटियाला से आया पाइप बैंड शबद गायन की धुन बजाते चल रहा था। इस अवसर पर कीर्तनी जत्थों ने शबद गायन से संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन में शामिल स्कूली छात्राएं पारंपरिक परिधान में नजर आईं। 

4 of 6
गतका दल ने दिखाए करतब - फोटो : अमर उजाला
तरनतारन साहिब से आए निशाने खालसा गतका ग्रुप ने पुरातन युद्ध शैली के हैरतअंगेज करतब दिखाए। कड़ाके की ठंड में सीने पर बर्फ की सिल्ली रखकर हथौड़े से फोड़ी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
शहर में निकाला गया नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
चित्र प्रदर्शनी में सिख इतिहास का मनमोहक वर्णन भी किया गया। नानकमत्ता गुरुद्वारे से आई पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान रहे। संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब पर माथा टेककर प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन के समापन के उपरांत गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह नगर में गुरु का अटूट लंगर हुआ। इस अवसर पर यह बताया गया कि पांच जनवरी को कीर्तन दरबार कोहाड़ापीर स्थित गुरुद्वारा के गुरु नानक सत्संग सभा में आयोजित किया जाएगा और छह जनवरी को मुख्य दीवान बिशप मंडल इंटर कॉलेज में सजाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें