बरेली में मंगलवार को चंद्रनगर धार्मिक समिति की ओर से श्री कृष्ण जी महाराज की दधिकांदो शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में झांकियां और अखाड़ों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। बजरंगबली का स्वरूप श्रद्धालुओं को आकर्षित करता रहा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
श्री सीताराम मंदिर पहुंचकर विधायक संजीव अग्रवाल ने भगवान का अभिषेक किया। आरती उतारी और उन्हें रथ पर विराजमान कराकर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। महापौर उमेश गौतम सारथी बने और मौर्य मंदिर तक रथ को चलाया। साथ ही, भगवान के स्वरूप की आरती की। सभासद छंगामल मौर्य, अजय रत्नाकर, सभासद प्रतिनिधि हरिओम कश्यप, पूर्व सभासद डॉ. नवल, चंद्रपाल राठौर आदि शामिल रहे।