फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: जान बचाने के लिए निदा ने किया था संघर्ष, मुट्ठी में मिला ये; सरताज ने इसलिए किया पत्नी का कत्ल

Wed, 28 Aug 2024 02:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 9
Badaun Crime - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के उझानी में मानकपुर गांव के सरताज ने मंगलवार सुबह दिल्ली से घर लौटते समय पत्नी निदा की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस या कोई और उस पर शक न करे, इसलिए खुद को भी चाकू मारकर लहूलुहान कर लिया। पुलिस ने 12 घंटे में घटना का राजफाश कर दिया। सरताज ने बड़ी ही बेरहमी से निदा को मारा था। पहले उसका गला दबाया, जब वह न मरी तो चाकू से उसका गला काट दिया। निदा ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था। उसकी मुट्ठी में सरताज के सिर के बाल मिले। 
विज्ञापन

2 of 9
आरोपी सरताज (काली टीशर्ट) - फोटो : अमर उजाला
सरताज पत्नी निदा की हत्या के मुकदमे में सुबह तक वादी था। पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन जैसे-जैसे शाम होती गई सरताज अपने बयानों में फंसता गया। शाम को पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की जगह सरताज का नाम अभियुक्त वाले कॉलम में दर्ज कर लिया।

 
विज्ञापन

3 of 9
आरोपी सरताज - फोटो : अमर उजाला
उझानी इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि सरताज पर शक सुबह से ही था। जब निदा के मायके वाले आए तब उन्होंने बताया कि सरताज सोमवार से निदा को बदायूं लाने के लिए दबाव डाल रहा था। जबकि निदा नहीं आना चाह रही थी। उसने मायके वालों को फोन कर यह बात बताई थी। बस यहीं से सरताज पर पुलिस का शक गहराता चला गया। इसके बाद सीधे हाथ की कलाई पर कोई घाव न होने का जवाब भी सरताज नहीं दे सका। शाम को सरताज ने अपना जुर्म कबूल किया। 

 

4 of 9
Budaun Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने उसी की तरफ से दर्ज मुकदमे में सरताज को ही अभियुक्त बनाया। शाम को मुकदमे में से लूट की धारा हटा दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि निदा के मायके वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। मुकदमे में वादी व अभियुक्त सरताज ही रहेगा। लेकिन अदालत में वादी पक्ष की तरफ से मुकदमा अब निदा के मायके वाले लड़ेंगे। सरताज से चाकू व ग्लब्स बरामद हुए हैं। इसका मुकदमा पुलिस की तरफ से दर्ज किया गया है। जो हत्या में शामिल कर लिया गया।


 
विज्ञापन

5 of 9
Budaun Murder Case - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में कराया है ऑपरेशन
सरताज ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ समय पहले ही पेट में छोटी आंत का ऑपरेशन कराया है। इसके बाद से उसकी सेहत पर असर पड़ा। तब से निदा उसे और ताना मारा करती थी। वहीं निदा के मायके वालों का आरोप है कि सरताज की नजर निदा की तीन बीघा जमीन पर थी। मायके में निदा की मां की मौत हो चुकी है। वह इकलौती लड़की थी। सरताज उसे मारकर जमीन अपने नाम करवाना चाहता था।

 
विज्ञापन

6 of 9
आरोपी सरताज, मृतका निदा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
निदा की मुट्ठी में थे सरताज के सिर के बाल
सरताज से अपनी जान बचाने के लिए निदा ने काफी संघर्ष किया था। उसने सरताज के सिर के बाल पकड़कर खुद को छुड़ाने की कोशिश की थी। इस दौरान सरताज के बाल निदा की मुट्ठी में आ गए। फॉरेंसिक जांच के लिए मौके पर पहुंची टीम ने मुआयना कर नमूने लेने शुरू किए तो निदा की मुट्ठी में बाल नजर आए। वह किसी और के नहीं बल्कि सरताज के थे। 

 
विज्ञापन

7 of 9
राजनगर कॉलोनी के समीप मिला था शव - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सरताज ने पुलिस को बताया कि निदा रोजाना उसे ताने मारती थी कि उससे एक बच्चा पैदा नहीं किया जा रहा। निदा ने उसे बेइज्जत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी थी। धमकी देती थी कि वह उसे व उसके परिवार वालों को जेल भिजवा देगी। उसके लिए बेहद गंदे शब्द प्रयोग करती थी। जबकि शादी के बाद तीन साल वह मायके में रही। उसके साथ महज पिछले एक साल से वह दिल्ली में रघुवीरनगर में रह रही थी। इतना ही नहीं उसके परिवार वाले भी उसे अपमानित करते थे। तानों व रोजाना के लड़ाई झगड़ों से तंग आकर सरताज ने निदा की हत्या करने की ठान ली। इसके लिए उसने गूगल पर हत्या करने के तरीके सर्च किए थे।

8 of 9
एसएसपी ने किया था मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सरताज ने पुलिस को बताया कि निदा रोजाना उसे ताने मारती थी कि उससे एक बच्चा पैदा नहीं किया जा रहा। निदा ने उसे बेइज्जत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी थी। धमकी देती थी कि वह उसे व उसके परिवार वालों को जेल भिजवा देगी। उसके लिए बेहद गंदे शब्द प्रयोग करती थी। जबकि शादी के बाद तीन साल वह मायके में रही।
विज्ञापन

9 of 9
Budaun Murder Case - फोटो : अमर उजाला
सरताज ने बताया कि उसके साथ महज पिछले एक साल से निदा दिल्ली में रघुवीरनगर में रह रही थी। इतना ही नहीं उसके परिवार वाले भी उसे अपमानित करते थे। तानों व रोजाना के लड़ाई झगड़ों से तंग आकर सरताज ने निदा की हत्या करने की ठान ली। इसके लिए उसने गूगल पर हत्या करने के तरीके सर्च किए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें