फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली हत्याकांड: उम्र में 12 साल छोटी विनीता को फूटी आंख नहीं सुहाते थे अवधेश, नफरत इतनी कि हत्या के बाद भी...

Tue, 27 Oct 2020 12:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
बरेली प्रवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बरेली में सुपारी लेकर कॉलेज प्रवक्ता अवधेश की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर चीकू ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि विनीता अपने पति से इस हद तक नफरत करती थी कि उसकी हत्या के बाद उसके सामने ही उसने उसकी लाश को कई लातें मारीं। 

 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी पत्नी विनीता और मृतक अवधेश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की छानबीन के मुताबिक उम्र के बड़े अंतर और सीधेसादे मिजाज ने अवधेश के वैवाहिक जीवन में जहर घोल दिया था। अवधेश 43 साल तो विनीता उर्फ बिंदु 31 साल की ही थी। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली विनीता बिंदास जिंदगी जीने की आदी थी। सरकारी नौकरी के चक्कर में 12 साल पहले विनीता ने अवधेश से शादी तो कर ली, लेकिन उसके विचार कभी उनसे नहीं मिले। 


 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक अवधेश की साली - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के वेबर में ब्याही विनीता की बहन ज्योति ने भी छह साल पहले अपने पति को छोड़कर मायके में रहना शुरू कर दिया था। अक्सर वह बहन के पास रहने बरेली भी आ जाती थी। तीन महीनों से वह लगातार बरेली में ही रह रही थी। इसके बाद अवधेश की दिक्कतें और बढ़ गई थीं।

 

4 of 7
आरोपी पत्नी-अवधेश-पत्नी की बहन - फोटो : अमर उजाला
अवधेश की मां अन्नपूर्णा का आरोप है कि दोनों बहनों का चालचलन अच्छा नहीं था। बेटे के कॉलेज जाते ही कुछ लोग घर आ जाते थे। पड़ोसियों के बताने के बाद सतर्क हुए बेटे ने कई बार घर में बाहरी लोगों को पकड़ा तो पत्नी और साली उस पर ही सवार हो गईं। 
विज्ञापन

5 of 7
रोती बिलखतीं मृतक अवधेश की मां - फोटो : अमर उजाला
अवधेश ने 20 दिन पहले ही उन्हें फोन पर लगातार खराब हो रहे हालात के बारे में बताया था, तब उन्होंने सोचा था कि दिवाली पर वह परिवार के साथ घर आएगा तो वह बहू से बात करेंगी पर इससे पहले ही उसने उसकी हत्या करा दी।
 
 
विज्ञापन

6 of 7
शव की जानकारी देता हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी चीकू पर 14 केस 
हत्यारोपी शेर सिंह उर्फ चीकू से पुलिस ने फरिहा के पायल ज्वैलर्स की दुकान से चोरी किए जेवर बरामद किए हैं। उसने चार और पांच दिसंबर 2019 को चोरी की थी। चीकू थाना नारखी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, लूट और चोरी सहित गैंगस्टर, गुंडा एक्ट सहित करीब 14 मामले दर्ज हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खेत में दफनाया गया था शव - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज में हुई शोकसभा
कुंवर ढाकन लाल इंटर कॉलेज सहोड़ा के हिंदी प्रवक्ता अवधेश कुमार की हत्या की जानकारी पर सोमवार को कालेज में शोक सभा की गई। प्रबंधक महीपाल सिंह ने कहा कि अवधेश बहुत सौम्य प्रवक्ता थे। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना से पूरा कालेज स्टाफ स्तब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें