फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भीड़ के आगे व्यवस्था ध्वस्त, बदइंतजामी के जाम से जूझा शहर, आज फिर इम्तिहान

Sat, 31 Aug 2024 11:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 8
बदइंतजामी से जूझे लोग - फोटो : अमर उजाला
बरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा में आने वाले परीक्षार्थी व आला हजरत के उर्स में शामिल होने आए जायरीन की भारी भीड़ के चलते शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सेटेलाइट सहित कई जगह जाम के चलते लोगों को जूझना पड़ा। शनिवार को उर्स का कुल होने के साथ दो पालियों में परीक्षा भी है। ऐसे में व्यवस्थाओं का इम्तिहान होगा। 

उर्स के मद्देनजर पुराना बस अड्डा से संचालित होने वाली बसों का संचालन सेटेलाइट अड्डा से शुरू होने के बाद यहां दबाव काफी बढ़ गया है। बस अड्डा पर शुक्रवार को 500 से ज्यादा बसों और 60 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन हुआ। इससे व्यवस्थाएं तार-तार हो गईं।  
विज्ञापन

2 of 8
बस अड्डे पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा समस्या सेटेलाइट बस अड्डा के आसपास हुई। पुराना बस अड्डा से बसों का संचालन न होने के बाद भी कुतुबखाना, पटेल चौक, नॉवल्टी चौराहा, श्यामगंज, बरेली कॉलेज के आसपास के इलाकों में जाम लगता रहा। पहली पाली में दोपहर 12 बजे और दूसरी में शाम पांच बजे पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने के बाद हालात ज्यादा खराब हुए। पीलीभीत बाइपास, नैनीताल हाईवे पर भी दोनों पालियों में परीक्षा छूटने के बाद जाम लगा। 
विज्ञापन

3 of 8
शाम के वक्त लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
जायरीन और परीक्षार्थियों का आना बृहस्पतिवार रात से ही शुरू हो गया था। शुक्रवार को इनकी संख्या में काफी इजाफा हो गया। इससे दोपहर बाद शहर में ट्रैफिक प्लान भी धराशायी हो गया। सेटेलाइट बस अड्डा के आसपास रात में भी ऐसे ही हालात रहे। जंक्शन, बरेली सिटी और बस अड्डे पर मारामारी रही।

4 of 8
ट्रेनों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विशेष ट्रेनों और बसों के फेरे बढ़ाने से कुछ सहूलियत
शुक्रवार को रोडवेज ने 40 बसों के फेरों को बढ़ा दिया। रेलवे ने भी परीक्षा व उर्स विशेष आठ ट्रेनों का संचालन किया।  
विज्ञापन

5 of 8
रोडवेज बस में अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सामान्य दिनों में 20-30 हजार यात्रियों का होता है आवागमन
सेटेलाइट से रोजाना करीब 300 और पुराना रोडवेज बस अड्डा से 250-300 बसों का आवागमन होता है। यूपी के अलग-अलग जिलों के अलावा राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड व चंडीगढ़ से भी बसें आती-जाती हैं। दोनों बस अड्डों पर रोजाना 25-30 हजार यात्रियों का अवागमन होता है। 
विज्ञापन

6 of 8
ट्रेनों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों रोजाना 25-30 हजार परीक्षार्थियों का ही आवागमन हो रहा है। बड़ी संख्या में जायरीन भी आ रहे हैं। दोनों बस अड्डों का संचालन सेटेलाइट से होने के कारण यहां अव्यवस्थाएं और दुश्वारियां खुलकर सामने आ गई हैं।
विज्ञापन

7 of 8
उर्स ए रजवी 2024 - फोटो : अमर उजाला
उर्स के चलते स्कूल-कॉलेज बंद 
इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित आला हजरत के उर्स का अंतिम दिन शनिवार को है। इसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश से जायरीन शामिल हो रहे हैं। वहीं शहर में पुलिस भर्ती परीक्षा भी विभिन्न केंद्रों पर कराई जा रही है। ऐसे में जाम के कारण विद्यालय आवागमन में असुविधा हो सकती है। इसलिए 31 अगस्त को केवल शहर के ही सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेगें। अगर किसी विवि, कॉलेज या अन्य में पूर्व नियोजित परीक्षा निर्धारित है तो वह संचालित होगी। 
विज्ञापन

8 of 8
बस में खिड़की से घुसने की कोशिश करते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
आरएम दीपक चौधरी ने कहा कि परीक्षा और उर्स के कारण यात्रियों का दबाव ज्यादा है। बसों के फेरों को भी बढ़ाया गया है। दोनों बस अड्डों का संचालन सेटेलाइट अड्डा से होने और भीड़ के कारण कुछ समस्या हो रही है। अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें