फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urs e Razvi 2024: बरेली में आला हजरत के दीवानों का सैलाब, तस्वीरों में देखें उर्स की रौनक

Sat, 31 Aug 2024 11:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 8
उर्स-ए-रजवी पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मदरसा जमीयतुर्रजा - फोटो : अमर उजाला
बरेली में आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का 106वां उर्स-ए-रजवी शुक्रवार को पूरे शबाब पर रहा। दरगाह की गलियों से लेकर उर्स स्थल तक और पुराने शहर की तमाम मस्जिदें जुमे की नमाज में भरी रहीं। शनिवार को तीन रोजा उर्स का कुल शरीफ की रस्म के साथ समापन होना है। कुल शरीफ में दो से ढाई लाख जायरीन के पहुंचने का अनुमान है। सुबह से ही रजा के दीवानों का सैलाब उमड़ पड़ रहा है। दरगाह आला हजरत की गलियों से लेकर उर्स स्थल तक जायरीनों की भीड़ दिखाई दे रही है। उधर, उर्स के मौके पर सीबीगंज के मथुरापुर स्थित मदरसा जमीयतुर्रजा को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। यहां इमाम अहमद रजा इंटरनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें आला हजरत की जिंदगी पर रोशनी डालने के साथ समाजी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 
विज्ञापन

2 of 8
दरगाह आला हजरत - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को उर्स में करीब ढाई लाख से अधिक जायरीन पहुंचने का दावा किया गया है। सुबह से ही सड़कों पर जायरीनों का रेला दिख रहा है। उर्स स्थल इस्लामिया मैदान से आला हजरत दरगाह तक मेले जैसा माहौल है। आज कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 8
दरगाह आला हजरत को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को लोग आला हजरत दरगाह पर हाजिरी लगाने के लिए बेचैन दिखे। कोई कपड़ों और फूलों की चादर पेश कर रहा था तो कोई दरगाह की दरो-दीवार से लिपटा हुआ आंसुओं से सराबोर हो रहा था। वहीं सड़कों के दोनों ओर सजीं अस्थायी दुकानें रौनक बिखेर रही हैं। 

4 of 8
उर्स में शामिल हुए हजारों जायरीन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दरगाह उस्ताद-ए-जमन पर ट्रस्ट की ओर से गुलपोशी की रस्म अदा की गई है। मीडिया सेल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक सिटी कब्रिस्तान स्थित दरगाह उस्ताद-ए-जमन परिसर में आला हजरत के वालिद अल्लामा नकी अली खां, उनके दादा अल्लामा रजा अली खां, भाई उस्ताद-ए-जमन, वालिदा और मौलाना मोहम्मद कैफ रजा कादरी के दादा मोहम्मद उवैस रजा खां (उवैसे मिल्लत) की मजार है। शुक्रवार को बिलगिराम शरीफ से आए सैय्यद असलम मियां हुजूर और मौलाना मोहम्मद कैफ ने रस्म को अदा किया। गुलपोशी के बाद मौलाना कैफ रजा ने मुल्क में तरक्की, अमन व शांति के लिए विशेष दुआ की। 
विज्ञापन

5 of 8
उर्स-ए-रजवी 2024 - फोटो : अमर उजाला
मुल्क की संपत्ति और धरोहर से करें मोहब्बत : मौलाना मुख्तार 
उर्स-ए-रजवी के दूसरे दिन इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर जलसे का आयोजन किया गया। इसमें सुबह हजरत रेहान-ए-मिल्लत व हजरत मुफस्सिर-ए-आजम और देर रात मुफ्ती आजम हिंद के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। जलसे में मौलाना मुख्तार बहेड़वी ने कहा कि मजहब-ए-इस्लाम अपने मानने वालों को यह तालीम देता है कि जिस मुल्क में रहो उस मुल्क में अपनी मजहबी पहचान कायम रखते हुए अच्छे शहरी बनों। मुल्क और मुल्क की संपत्ति और धरोहर से मोहब्बत करो। नफरतों को हराने के लिए मुहब्बत को आम करें। 
विज्ञापन

6 of 8
दरगाह आला हजरत - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल ने दरगाह के नाम भेजा पत्र
उर्स-ए-रजवी पर जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव की ओर से पत्र भेजा गया है। काजी-ए-हिंद मुफ्ती असजद रजा खां को भेजे पत्र में उन्होंने लिखा कि वह उर्स में वह शामिल होना चाहते थे, लेकिन राजनैतिक व्यस्तता होने के कारण आना संभव नहीं हो सका। आशा करता हूं कि जल्द हाजिरी होगी। 
विज्ञापन

7 of 8
कांग्रेस की चादर लेकर पहुंचे नेता - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पेश हुई चादर
आला हजरत के उर्स पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन की नेता सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की ओर से दरगाह पर चादर पेश की गई है। कांग्रेस की ओर से अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद खान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल बरेली पहुंचा। सोनिया गांधी की ओर से महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला और उनकी टीम भी अलग से चादर लेकर पहुंची। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद खान ने कहा कि दरगाह पर आकर दिली सुकून मिला है। 
विज्ञापन

8 of 8
उर्स में उमड़े जायरीन - फोटो : अमर उजाला
जायरीन के वाहनों के पार्किंग स्थलों के लिए रूट 
उर्स में आने वाली बसें व अन्य वाहन झुमका तिराहे से आगे पार्किंग स्थलों, बिलवा पुल से इज्जतनगर के निर्धारित पार्किंग स्थलों तक आ-जा सकेंगे। बदायूं की तरफ से उर्स में आने-वाले वाहन नेकपुर चीनी मिल, रेलवे यार्ड, कैंट क्षेत्र में पार्किंग स्थलों तक आ-जा सकेंगे। विलयधाम व इंवर्टिस तिराहा की ओर आने वाले जायरीन के वाहन कार बाजार पार्किंग, सेटेलाइट बस अड्डा से बियावान कोठी, बरेली क्लब होते हुए कैंट क्षेत्र के पार्किंग स्थलों तक आ-जा सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें