फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Case: वारदात के बाद दिल्ली भागने से पहले यहां गया था जावेद, बोला- मैं भीड़ देख बहुत डरा हुआ था इसलिए...

Fri, 22 Mar 2024 01:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 10
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या के बाद जावेद दिल्ली भाग गया था। इससे पहले वह एक दिन अपनी ससुराल सहसवान में रुका था। बृहस्पतिवार को दिल्ली से बरेली आकर उसने बारादरी थाने की सैटेलाइट पुलिस चौकी में सरेंडर कर दिया। जहां से उसे बदायूं पुलिस को सौंप दिया गया।



जावेद के सरेंडर होने से पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें टेंपो में बैठा जावेद कुछ लोगों से कह रहा है कि जब उसे हत्याकांड का पता चला तो वह अपने घर सखानूं से बदायूं शहर आया था लेकिन वहां काफी भीड़भाड़ थी, इससे वह डर गया और सहसवान चला गया। 
 
विज्ञापन

2 of 10
Budaun Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
रास्ते में उसके मोबाइल पर कई लोगों की कॉल आई। इन लोगों ने बताया कि साजिद ने बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या कर दी है। ये कॉल रिकॉर्ड उसके मोबाइल में सुरक्षित है। वह ऑटो में बैठे लोगों से पुलिस के पास ले चलने के लिए कहता है। अपना आधार कार्ड भी उन्हें दिखाता है।
विज्ञापन

3 of 10
Budaun Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
आत्मसमर्पण से पहले वीडियो वायरल, पकड़ने वाले भी संदेह के घरे में 
जावेद ने जिस अंदाज में खुद को पुलिस के हवाले किया वह काफी शातिराना है। उसे पकड़कर पुलिस को सौंपने वाले स्थानीय युवक इनाम के लालच में बदायूं गए हैं, चर्चा है कि वहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूरी योजना एनकाउंटर से बचने की थी।

 

4 of 10
Budaun Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
बृहस्पतिवार तड़के साढ़े तीन बजे करीब बने वीडियो में ऑटो में बैठे तीन-चार लोग जावेद का आधार कार्ड देखकर उसके नाम पते की पुष्टि करते दिख रहे हैं। ये लोग बार-बार उसका नाम लेकर पूछ रहे हैं कि वह वही बदायूं कांड से जुड़ा जावेद है। कुछ ने गुस्सा जताकर उसे गालियां भी दीं। 

 
विज्ञापन

5 of 10
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
कुछ ने निर्ममता से की गई हत्या को लेकर उससे सवाल किए। वीडियो में लोगों के सवाल, गालियां आदि सबकुछ सुनाई आ रहा है, लेकिन चेहरा केवल जावेद का ही दिख रहा है। इससे लग रहा है कि शातिर शख्स ने वीडियो बनाया है जिससे किसी भी स्थिति में वह न फंसें। 

 
विज्ञापन

6 of 10
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
यह लोग पुलिस जैसे अंदाज में जावेद से बात कर रहे हैं, जावेद इनसे कह रहा है कि वह चाहें तो उसे मार दें पर वह बेगुनाह है और आत्मसमर्पण करने ही आया है। तब इन लोगों ने उसे सेटेलाइट चौकी पुलिस को सौंप दिया।

 
विज्ञापन

7 of 10
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
जावेद पर घोषित 25 हजार का इनाम मांगने एसएसपी कार्यालय पहुंचे तीन युवक
जावेद के सरेंडर करने के बाद तीन युवक उस पर घोषित 25 हजार का इनाम मांगने बरेली के एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी बरेली सुशील घुले को बताया कि जावेद को उन्होंने ही पकड़ा है। वह सैटेलाइट बस अड्डे पर खड़ा था। संदेह होने पर उसे पास बुलाया तो वह भागने लगा था। 

 

8 of 10
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिस की मदद की है। लिहाजा इनाम की धनराशि उन्हें दी जाए। इनमें ऑटो चालक अभिषेक भी शामिल था। दूसरे ने अपना नाम घोलू बताया था। एक और युवक इन दोनों के साथ था। एसएसपी के कहने पर पर तीनों एसपी क्राइम बरेली के सामने पेश हुए। 

 

9 of 10
Budaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला
इधर, यह भी बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक जावेद के मददगार थे। उन्होंने ही जावेद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था और उसे बचाने के लिए यह सारी प्लानिंग की थी। बताया जा रहा है कि बरेली पुलिस ने तीनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

10 of 10
Budaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला
जावेद और साजिद की बाइक कब्जे में 
साजिद और जावेद की बाइक पुलिस के कब्जे में है। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि बाइक सीडी डीलक्स है। हत्या के लिए आते वक्त आरोपियों ने इसका इस्तेमाल किया था। सखानू से आरोपी इसी पर आए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें