फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Case: दो घंटे पूछताछ में खुद को निर्दोष बताता रहा जावेद, कातिल भाई साजिद पर किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Fri, 22 Mar 2024 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 14
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बदायूं पुलिस के कब्जे में आने के बाद हुई पूछताछ में जावेद ने खुद को निर्दोष बताया। वहीं साजिद को हत्यारा बताया। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अब तक जावेद ने जो बताया है हम उसका क्रास चेक कर रहे हैं। निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए पुलिस हर पहलू को खंगालेगी। सिर्फ बयानों से ही जांच पूरी नहीं होगी। 

एसएसपी ने कहा कि जैसा जावेद ने पुलिस को बताया कि उसके मुताबिक विनोद के घर के सामने दोनों भाई करीब चार पांच साल से सैलून की दुकान चला रहे थे। साजिद का विनोद कुमार के घर आना जाना था। 19 मार्च को उसकी तबीयत खराब थी। हालांकि उसने दुकान पर आकर बाल काटे थे। 
विज्ञापन

2 of 14
Budaun Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके बाद दोनों भाई सखानू चले गए। वहां जाकर उसने बताया कि आज चिकन खाने का मन कर रहा है। चलो शहर चलते हैं। इससे वह शहर आए। उसे दुकान पर छोड़कर साजिद बाजार चला गया। वह एक चाकू खरीदकर लाया था। 

 
विज्ञापन

3 of 14
Budaun Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
शाम को साजिद उसे विनोद के घर ले गया था। उसने नहीं पता था कि वह क्यों जा रहा है। इस दौरान वह गेट पर खड़ा रहा। जब उसने देखा कि साजिद खून से सना चाकू लेकर जीना से उतर रहा है तो वह मौके से भाग गया था। बाद में पता चला कि साजिद का शेखपुर के जंगल में एनकाउंटर हो गया। 

 

4 of 14
Budaun Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
एसएसपी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर जावेद का नार्को टेस्ट भी कराया जाएगा। सीन रिक्रिएट भी किया जाएगा। मामले की तह तक जाने के लिए किसी भी तथ्य या बिंदु को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 14
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बदायूं की बाबा कालोनी निवासी विनोद ठाकुर के दो बेटों की हत्या के सहआरोपी जावेद से पुलिस अफसरों ने यहां कोतवाली में बृहस्पतिवार दोपहर दो घंटे तक गहन पूछताछ की। जावेद को बरेली से पूछताछ के लिए यहां कोतवाली में 11:45 बजे लाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस कर्मी उसे सफेद रंग की टाटा सूमो कार में बैठकर निकले। इस दौरान एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत पुलिस अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 14
आरोपी जावेद - फोटो : अमर उजाला
आत्मसमर्पण से पहले वीडियो वायरल, पकड़ने वाले भी संदेह के घरे में 
जावेद ने जिस अंदाज में खुद को पुलिस के हवाले किया वह काफी शातिराना है। उसे पकड़कर पुलिस को सौंपने वाले स्थानीय युवक इनाम के लालच में बदायूं गए हैं, चर्चा है कि वहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूरी योजना एनकाउंटर से बचने की थी।
 
विज्ञापन

7 of 14
आरोपी जावेद, मृतक बच्चों के पिता विनोद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार तड़के साढ़े तीन बजे करीब बने वीडियो में ऑटो में बैठे तीन-चार लोग जावेद का आधार कार्ड देखकर उसके नाम पते की पुष्टि करते दिख रहे हैं। ये लोग बार-बार उसका नाम लेकर पूछ रहे हैं कि वह वही बदायूं कांड से जुड़ा जावेद है। कुछ ने गुस्सा जताकर उसे गालियां भी दीं।

8 of 14
Budaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला
कुछ ने निर्ममता से की गई हत्या को लेकर उससे सवाल किए। वीडियो में लोगों के सवाल, गालियां आदि सबकुछ सुनाई आ रहा है, लेकिन चेहरा केवल जावेद का ही दिख रहा है। इससे लग रहा है कि शातिर शख्स ने वीडियो बनाया है जिससे किसी भी स्थिति में वह न फंसें।

9 of 14
आरोपी जावेद, आरोपी साजिद - फोटो : अमर उजाला
यह लोग पुलिस जैसे अंदाज में जावेद से बात कर रहे हैं, जावेद इनसे कह रहा है कि वह चाहें तो उसे मार दें पर वह बेगुनाह है और आत्मसमर्पण करने ही आया है। तब इन लोगों ने उसे सेटेलाइट चौकी पुलिस को सौंप दिया।

10 of 14
डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश - फोटो : अमर उजाला
जावेद और साजिद की बाइक कब्जे में 
साजिद और जावेद की बाइक पुलिस के कब्जे में है। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि बाइक सीडी डीलक्स है। हत्या के लिए आते वक्त आरोपियों ने इसका इस्तेमाल किया था। सखानू से आरोपी इसी पर आए थे। 


 

11 of 14
बाबा कॉलोनी में जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इनाम लेने बदायूं पहुंचे स्थानीय युवक फंसे
सूत्र बताते हैं कि कथित रूप से जावेद को पकड़कर पुलिस को सौंपने वाले तीन युवक शहर के खुर्रम गौंटिया व कटरा इलाके के हैं। ये लोग छोटे मोटे काम करते हैं और अक्सर सेटेलाइट पर देखे जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जावेद काफी देर तक पुल के पिलर के पास खड़ा रहा और फिर किसी तरह इन लोगों के संपर्क में आ गया।

12 of 14
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी व अन्य पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
तीनों लोग सुबह दस बजे करीब इनाम लेने बदायूं गए, चर्चा है कि वहां इनसे पूछताछ हो रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ऑटो में मौजूद लोगों ने किसी आर्थिक समझौते के तहत तो जावेद की मदद नहीं की। वीडियो वायरल होने से कार्रवाई को लेकर पुलिस के हाथ बंध गए हैं।

सीन रिक्रिएट कराएगी पुलिस

13 of 14
पीड़ित विनोद को ढाढ़स बंधाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया है कि जरूरत पड़ने पर जावेद का नार्को टेस्ट भी कराया जाएगा। सीन रिक्रिएट भी कराया जाएगा। मामले की तह तक जाने के लिए किसी भी तथ्य या बिंदु को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

14 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
28 मार्च तक दे सकते हैं मौखिक बयान व जानकारी 
मुठभेड़ की जांच कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने बताया कि यदि कोई अपना लिखित मौखिक बयान या जानकारी इस घटना के संबंध में देना चाहता है तो वह 28 मार्च तक सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर दे सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें