फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Weather : 15 जून तक भीषण गर्मी का येलो अलर्ट, पारा 44 डिग्री पार; लू से बचाव के लिए करें ये उपाय

Thu, 13 Jun 2024 11:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
Bareilly Weather - फोटो : अमर उजाला
बरेली में सप्ताह भर से भीषण गर्मी का सितम सह रहे लोगों को अब तीन दिन तक लू का सामना करना होगा। इसकी शुरुआत बुधवार से हो चुकी है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में 15 जून तक आसमान साफ रहने, शुष्क और गर्म पछुआ हवा चलने से तापमान में बढ़त की बात कही गई है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी। दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रात में भी राहत के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Bareilly Weather - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। सुबह आठ बजे से ही धूप तपिश का अहसास कराने लगी थी। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ा। पारा एक डिग्री बढ़त के साथ फिर 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, हवा में नमी का स्तर अधिक होने से रात का पारा दो डिग्री लुढ़ककर 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
बरेली में भीषण गर्मी - फोटो : संवाद
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, शुष्क और गर्म पछुआ हवा और आसमान साफ होने से धूप सीधे आ रही है। इसके चलते बरेली में लू की परिस्थितियां बनी हैं। यह स्थिति 15 जून तक रहेगी। 16 जून से हल्की निजात की उम्मीद है।

4 of 5
भीषण गर्मी कर रही बेहाल - फोटो : अमर उजाला
बीते माह 45 डिग्री पहुंचा था पारा
बीते माह भी पारा 44 डिग्री पार होकर 45 डिग्री तक जा पहुंचा था। करीब 26 वर्षों बाद ऐसी भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bareilly weather - फोटो : अमर उजाला
लू से बचाव के उपाय
- बिना पानी पिए घर से बाहर न निकलें।
- शरीर को ढंककर रखें। हल्के वस्त्र पहनें।
- घर, कार्यालय में धूप, गर्म हवा प्रवेश को नियंत्रित करें।
- दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच घर से कम निकलें।
- धूप में अधिक परिश्रम वाले कार्य ज्यादा देर न करें।
- पशुओं को भी धूप से बचाएं। चारा-पानी सुनिश्चित करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें