फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पाकिस्तानी बीवी को दिया तलाक... शौहर ने बच्चों संग घर से निकाला; दर्दनाक है पीड़िता के उत्पीड़न की कहानी

Thu, 13 Jun 2024 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
Pakistani wife - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान निवासी महिला इरम को बरेली स्थित ससुराल में शौहर ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बरेली कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी है। वह पहले भी पति व ससुरालवालों पर रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। पाकिस्तान के लाहौर की नस्तर कॉलोनी, ओसामा ब्लॉक निवासी इरम की शादी 2008 में बरेली के बिहारीपुर निवासी मोहम्मद अथर से हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 7
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
इरम का आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ही पति और ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे। वह उसे अक्सर पीटते थे। कई बार इस संबंध में पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत भी की थी, लेकिन उत्पीड़न कम नहीं हुआ। 

 
विज्ञापन

3 of 7
पीड़ित इरम - फोटो : अमर उजाला
बताया कि शादी के बाद पति कुछ काम नहीं करता है और नशा करके मानसिक रूप से परेशान करने लगा है। महिला पर 15 साल का बेटा है और सात साल की बेटी है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को पति ने उसे पीटा और तलाक देकर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।

 

4 of 7
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
वीजा में रोड़ा अटकाता है पति
इरम का आरोप है कि पति का दूसरी महिला से भी संबंध है। इसी वजह से उन्हें घर से निकाला है। पति अक्सर घर छोड़ने की धमकी देता था। इरम ने बताया कि वह पाकिस्तान में अपने घर जाना चाहती है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
उसके वीजा में गारंटर पति और सास हैं और वीजा भी खत्म हो रहा है। ऐसे में वह पुलिस से अपेक्षा कर रही है कि तीन तलाक कानून के तहत पति पर सख्त कार्रवाई की जाए। पिछले 16 साल में पति ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और उसे बेघर कर दिया।

 
विज्ञापन

6 of 7
Pakistani wife - फोटो : अमर उजाला
पिता की हो चुकी मौत, भाइयों से मिलने की तमन्ना
इरम ने बताया कि उनके पिता का लाहौर में पासपोर्ट बनाने का काम था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो छोटे भाई हैं, जो लाहौर में व्यवसाय करते हैं। इरम चाहती हैं कि वह अपने भाइयों व उनके परिवार से मुलाकात कर ले। इरम ने बताया कि उनकी शादी लाहौर निवासी रिश्ते की बुआ ने कराई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Pakistani wife - फोटो : अमर उजाला
बुआ की भी बरेली में ससुराल है। बुआ ने कई बार उसके पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने मामले में तहरीर दी है। महिला और उसके पति को बुलाया गया है। दोनों पक्षों से बात करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें