शिक्षक अवधेश कुमार हत्याकांड के आरोपी साले प्रदीप को फिरोजाबाद ले जाकर पुलिस ने शव ले जाने में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है। गुरुवार सुबह लौटी टीम ने प्रदीप को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल में दाखिल करा दिया। फिरोजाबाद के मूल निवासी और सहोड़ा स्थित इंटर कॉलेज के शिक्षक अवधेश कुमार की 12 अक्तूबर को उनके कर्मचारी नगर स्थित आवास में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
2 of 5
Bareilly Teacher murder case
- फोटो : अमर उजाला
इस हत्याकांड के आठ में से छह आरोपी जेल जा चुके हैं। अवधेश के ससुर अनिल फौजी के अलावा हत्या आरोपी भोला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अवधेश के साले प्रदीप ने पिछले दिनों बरेली कोर्ट में समर्पण कर दिया था। पुलिस ने जेल में जाकर उसके बयान दर्ज किए थे। तब प्रदीप ने बताया कि हत्या के बाद अवधेश का शव ले जाने में इस्तेमाल की गई कार उसने अपनी ससुराल में छिपा दी है।
विज्ञापन
3 of 5
Bareilly Teacher murder case
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को 24 घंटे की रिमांड पर लेकर इज्जतनगर पुलिस प्रदीप को फिरोजाबाद ले गई। इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि प्रदीप की निशानदेही पर लाल रंग की एसयूवी कार बरामद कर गुरुवार सुबह टीम बरेली लौट आई। प्रदीप को फिर जेल में दाखिल कर दिया गया है।
4 of 5
Bareilly Teacher murder case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बरेली की इज्जतनगर थाने के चर्चित शिक्षक अवधेश हत्याकांड में अब मृतक की मां और भाई का डीएनए परीक्षण कराया जा सकता है। इसके लिए विवेचक की मांग पर कोर्ट ने 21 दिसंबर की तारीख तय की है। विवेचक इंस्पेक्टर केके वर्मा की ओर से कोर्ट में मृतक अवधेश की मां अन्नपूर्णा व भाई रमेश सिंह का डीएनए टेस्ट कराने के लिए अर्जी दी है।
विवेचक के मुताबिक डॉक्टर ने इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिक्र किया था। कोर्ट ने अर्जी की प्रति मां व भाई को देने का आदेश देते हुए मामले की सुनवाई के लिए 21 दिसंबर को तय की है। कोर्ट ने विवेचक को निर्देश दिया है कि इस बीच में इन दोनों से डीएनए टेस्ट के लिए सहमति ले लें। साथ ही संबंधित तारीख पर दोनो लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उनकी इच्छा पर ही यह टेस्ट संभव हो सकेगा।