बरेली जिले के शाही और शीशगढ़ इलाके में 14 महीने में सिलसिलेवार तरीके से हुईं 11 महिलाओं की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। एक सनकी पुलिस तंत्र को लगातार छकाता रहा और वारदात दर वारदात करता गया। उस तक पहुंचने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने ऑपरेशन तलाश शुरू किया। इसमें 22 टीमें लगाई गईं। शाही कस्बे से आगे करीब 25 किमी दूरी तक कई नाके और करीब 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। चार सिपाहियों और सटीक मुखबिर तंत्र के दम पर पुलिस कातिल तक पहुंचने में कामयाब हुई। पुलिस ने नवाबगंज क्षेत्र के निवासी कुलदीप गंगवार को गिरफ्तार कर नौ अगस्त को छह महिलाओं की हत्या के मामले में खुलासा कर दिया। पुलिस ने जब कुलदीप से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं।
विज्ञापन
2 of 10
Bareilly Serial Killer
- फोटो : अमर उजाला
सीरियल किलिंग का आरोपी कुलदीप मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह एक शरीर में कई रूप लिए घूम रहा था। बचपन से ही उसके मन में महिलाओं को लेकर नफरत भर गई थी। निर्जन स्थान पर खास आयु वर्ग की महिलाओं से वह छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश करता था। विरोध पर उन्हीं के कपड़ों से उनकी हत्या कर निकल जाता था।
विज्ञापन
3 of 10
Bareilly Serial Killer
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी कुलदीप से पूछताछ की। उसके बारे में दूसरी जगह से भी जानकारी जुटाई तो पता लगा कि वह संपन्न परिवार का युवक है। उसके पिता के पास अपना मकान और 40 बीघा जमीन है। उसकी दो बहनें हैं। उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता बाबूराम ने उसकी मां के जीवित रहते ही दूसरी शादी कर ली थी।
4 of 10
बरेली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जांच में यह भी सामने आया कि दूसरी पत्नी के कहने पर उसके पिता अक्सर पहली पत्नी (कुलदीप की मां) की पिटाई करते थे। उसकी दूसरी मां की उम्र 50 साल के करीब है।
विज्ञापन
5 of 10
हत्यारोपी को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए वह 45 से 65 साल की उम्र की महिलाओं में अपनी सौतेली मां का अक्स देखकर उनसे नफरत करता था। यह अलग बात है कि वह सौतेली मां से काफी खौफ खाता है और कभी उन पर हमला नहीं कर सका।
विज्ञापन
6 of 10
आरोपी कुलदीप (लाल घेरे में)
- फोटो : अमर उजाला
छह साल पहले छोड़ गई थी पत्नी
कुलदीप की शादी वर्ष 2014 में भानपुर गांव निवासी लौंगश्री से हुई थी। पुलिस ने उसकी पत्नी से भी बात की। वह वर्ष 2018 में उसे छोड़कर चली गई थी। पत्नी के मुताबिक वह सामान्य व्यवहार नहीं करता था। मनमुताबिक काम न होने पर वह हिंसक हो जाता था। चार साल तक उसकी हरकतें झेलने के बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
7 of 10
Bareilly Serial Killer case
- फोटो : अमर उजाला
सूखे नशे ने बनाया खानाबदोश
डेढ़ साल से कुलदीप ने नवाबगंज में अपने घर को लगभग छोड़ रखा था। शाही के पास दो गांवों में उसकी बहनें और तीसरे में एक और रिश्तेदार रहते हैं। वह अधिकतर समय इन्हीं गांवों की रिश्तेदारियों में रहता था। कई वजहों से वह कुंठित होकर भांग, सुल्फा आदि का इस्तेमाल करने लगा था। आस-पास के जंगलों और गांवों में भटकने लगा था।
8 of 10
Bareilly Serial Killer case
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे पकड़ा गया सनकी कातिल
सिरफिरे को पकड़ने के लिए प्रधानों व संभ्रांत लोगों के सहयोग से पुलिस ने शाही के इर्द-गिर्द 25 किमी इलाके में 1500 सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इनमें से 600 कैमरे तो एक खास दायरे में उन स्थानों पर लगाए गए, जहां से आवाजाही ज्यादा रहती है। आसपास के मोबाइल टावरों के रेंज में आने वाले 1.5 लाख मोबाइल नंबरों का डाटा निकाला।
9 of 10
आरोपी कुलदीप
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी कुलदीप न तो किसी वाहन का इस्तेमाल करता था, न ही सीधे सड़क पर जाता था। वह सुबह अपनी बहन या रिश्तेदार के घर से पैदल खेतों व पगडंडियों के रास्ते निकलता था।
खेतों के बाहर महिलाओं की चप्पल आदि देखकर यह अंदाजा लगाता था कि महिला अकेली है या कोई और भी साथ है। वह मोबाइल फोन भी नहीं रखता था। इसलिए वह सीसीटीवी, सर्विलांस और प्रमुख रास्तों पर लगे बैरियर की जद में कभी आया ही नहीं।