बरेली के फरीदपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। पबजी गेम के दौरान एक लड़की फरीदपुर के युवक को दिल दे बैठी। इसके बाद अंडमान निकोबार निवासी लड़की सात दिन पहले युवक से मिलने उसके घर चली आई। पीछा-पीछा करते मंगलवार को अंडमान पुलिस भी यहां आ गई। पुलिस ने किशोरी को तलाश कर लिया। आरोपी घर से फरार हो गया है।
अंडमान की 16 वर्षीय लड़की की पहचान ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान फरीदपुर के बंटू यादव से हुई। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर ले लिया। इसके बाद बातचीत शुरू हो गई। बंटू के प्यार में सात दिन पहले किशोरी घर में बिना किसी को बताए फरीदपुर चली आई। किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने स्थानीय थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। मोबाइल लोकेशन से किशोरी के फरीदपुर में होने की पुष्टि हुई।