बलिया केस: घर के बाहर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आत्मदाह की भनक लगते ही एसडीएम सिकंदरपुर संगम लाल, सीओ बांसडीह दीपचंद व एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी धीरेंद्र के घर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी समझाने पर भी महिलाएं कुछ सुनने को तैयार नहीं हुईं तो अधिकारियों ने उन्हें हर हाल में शुक्रवार को एफआईआर की कॉपी देने का आश्वासन दिया।