फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या: दंपती ने दीपेंद्र पर हथौड़े और चाकू से किए 15 वार, अवैध संबंध व अश्लील वीडियो बना कारण

Wed, 09 Sep 2026 08:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: बड़ौत में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करने वाले दीपेंद्र की सामने ही चाय की दुकान चलाने वाले राहुल और उसकी पत्नी सोनिया ने हत्या कर दी। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि सोनिया के दीपेंद्र के साथ संबंध थे। अब वह उससे बात नहीं कर रही थी। सोनिया ने अपने पति को सारी बात बता दी थी। इसी विवाद में वारदात हो गई। 
विज्ञापन
1 of 6
दीपेंद्र की फाइल फोटो। दंपती ने की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत नगर की खत्री गढ़ी में बाजार पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान करने वाले शिकोहपुर के दीपेंद्र (35) की सामने ही चाय की दुकान करने वाले राहुल व उसकी पत्नी सोनिया ने बुधवार सुबह हत्या कर दी। हथौड़े और चाकू से 15 वार दीपेंद्र पर किए गए। दुकानदार के परिजनों ने उधार दिए हुए दो लाख रुपये वापस मांगने पर हत्या करने की बात कही है। वहीं पुलिस का कहना है कि अनैतिक संबंधों को लेकर वारदात होना सामने आया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शिकोहपुर के रहने वाले सतेंद्र ने बताया कि उसका भाई दीपेंद्र खत्री गढ़ी में डेढ़ साल से अपने साथी विकास के साथ इलेक्ट्र्रॉनिक्स सामान की दुकान करता था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे दीपेंद्र ने दुकान खोली। उसके सामने बड़ौत की नई बस्ती का राहुल व उसकी पत्नी सोनिया चाय की दुकान करते थे। उन्होंने दीपेंद्र से पहले ही सुबह दुकान खोल रखी थी।
 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बताया कि दीपेंद्र से राहुल व उसकी पत्नी ने दो लाख रुपये कई महीने पहले उधार लिए थे। उन रुपयों को वापस मांगने पर वह दीपेंद्र के साथ झगड़ा करते थे और उसको मारने की धमकी दी थी। उसके अनुसार, बुधवार को दो लाख रुपये मांगने पर उनके बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद राहुल ने दीपेंद्र के सिर पर हथौड़े से कई वार किए, जिससे वह जमीन पर गिर गया। सोनिया ने भी चाकू से उसकी पीठ, सीने व सिर में कई वार किए। 
 

4 of 6
भाई का शव देखकर विलाप करती बहन। - फोटो : अमर उजाला
सोनिया चिल्लाकर बोली- ये बचना नहीं चाहिए
सतेंद्र के अनुसार, वहां लोगों ने उसे बताया कि सोनिया चिल्लाकर पति से कह रही थी कि इसको मारो, यह बचना नहीं चाहिए। घटना को अंजाम देने के बाद दुकान बंद कर बाइक से जाने लगे तो गली में मौजूद भीड़ ने दोनों को घेर लिया। तभी बाजार चौकी से पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर हत्यारोपी दंपती को लोगों की मदद से पकड़ लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व चाकू बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
 
विज्ञापन

5 of 6
इसी हथौड़े से की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
परिवार में पत्नी और 12 साल का बेटा
मृतक के परिजन भी सूचना मिलने पर वहां पहुंच गए। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी जांच करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। वहीं घटना के बाद बुधवार को आसपास की दुकानें बंद रहीं। मृतक दो भाई-बहनों में बड़ा था। परिवार में पत्नी सोनिया व 12 साल का बेटा अंश है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसी चाकू से किए दीपेंद्र पर वार। - फोटो : अमर उजाला
दीपेंद्र के साथ थे सोनिया के संबंध
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार महिला सोनिया के दीपेंद्र के साथ अनैतिक संबंध थे और दीपेंद्र ने उसकी वीडियो बना ली थी। वह पिछले तीन महीने से उससे बात नहीं कर रही थी और दीपेंद्र उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसलिए चार दिन पहले उसने अपने पति को सबकुछ बता दिया। पति के साथ मिलकर दीपेंद्र की हत्या करने की योजना बनाई और उस योजना के तहत ही बुधवार को हत्या की गई।

ये भी देखें...
अंकित हत्याकांड: 'पांच बजे तक जान से मार देंगे', एक लाख के इनामी सत्यम के नाम से इंस्टाग्राम पर दी गई धमकी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें