फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत हादसे में 13 की मौत: आठ घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी, 15 की हालत गंभीर; ट्रक का चालक गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 11:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार रात ट्रक और श्रद्धालुओं से भरे पिकअप की टक्कर हो गई थी। इसमें 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 23 घायल हो गए थे। सभी मृतक और घायल राजस्थान से वापस बदायूं जा रहे थे। 
विज्ञापन
1 of 7
बागपत हादसा और पकड़ा गया ट्रक चालक। - फोटो : अमर उजाला
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की साइड लगने पर डिवाइडर से टकराकर पिकअप पलटने से हुए हादसे में घायल आठ श्रद्धालुओं की हालत में सुधार हो गया। उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। वहीं मेरठ मेडिकल कॉलेज और जीटीबी दिल्ली में भर्ती 15 घायलों की हालत गंभीर है। मंगलवार को जीटीबी दिल्ली में पोस्टमार्टम होने के बाद अवनीश निवासी अल्लापुर चमारी जिला बदायूं का शव भी परिजन लेकर चले गए।
विज्ञापन

2 of 7
मृतक सुगमपाल, प्रेम सिंह, रामेश्वर, जयसिंह (ऊपर), बेगमवती, भगवंती, मुन्नी देवी और मूर्ति देवी। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं वापस जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप में रविवार रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के पास कट पर एक ट्रक ने साइड मार दी थी। इससे श्रद्धालुओं की पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में भाई, बहन, पति-पत्नी समेत 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 23 घायल हो गए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक जितेंद्र की फाइल फोटो और ईपीई पर हादसे के बाद का मंजर। - फोटो : अमर उजाला
इसमें तीन घायलों का जिला अस्पताल, जबकि अन्य का मेरठ मेडिकल कॉलेज, जीटीबी दिल्ली में उपचार चल रहा था। बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कुंवरपाल, उसके भाई प्रदीप और बुजुर्ग महेशो देवी की हालत में सुधार होने पर सोमवार शाम छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।

4 of 7
बदायूं के अल्लापुर चमारी में गमजदा ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
वहीं मेरठ मेडिकल कॉलेज और जीटीबी दिल्ली में भर्ती पांच घायलों की हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई। वहां भर्ती उर्मिला देवी की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने बदायूं के मेडिकल कॉलेज और घायल विकास यादव को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि 15 घायल अभी भी मेरठ मेडिकल कॉलेज और जीटीबी दिल्ली में भर्ती है। इन सभी की हालत अभी ठीक नहीं बताई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 7
मृतकों के घर के बाहर जमा ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में बदायूं जिले के निजामपुर निवासी कुंवरपाल यादव की तहरीर पर साइड मारने वाले ट्रक के चालक के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी में पुलिस ने जांच शुरू की। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पिकअप में ट्रक साइड मारता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस की जांच में पिकअप चालक की लापरवाही भी सामने आई। इसमें पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ट्रक चालक आदित्य निवासी बोपही जरऊ जिला हाथरस को गिरफ्तार किया। मंगलवार को आरोपी आदित्य को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

6 of 7
अल्लापुर चमारी गांव का स्कूल सूना पड़ा रहा। - फोटो : अमर उजाला
ट्रक की 100 तो पिकअप की 40 किमी प्रतिघंटा थी स्पीड
पुलिस की पूछताछ में ट्रक चालक आदित्य ने बताया कि रविवार रात खाली ट्रक लेकर हरियाणा जा रहा था। जिस समय हादसा हुआ, उस समय उसका ट्रक 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा गति से दौड़ रहा था। जबकि पिकअप की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। डिवाइडर किनारे वाली लाइन में अचानक पिकअप सामने आने पर उसने बचाने का काफी प्रयास किया, इसके बाद भी साइड लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईपीई पर हादसे के बाद बागपत जिला अस्पताल में भर्ती घायल हुए श्रद्धालु। संवाद
ये बोले सीओ
हादसे के मामले में आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिकअप मालिक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। 
-रोहन चौरसिया, सीओ खेकड़ा

ये भी देखें...
17.29 करोड़ के जाली नोट: नकली करेंसी रख असली कर ली चोरी, कहां छपवाए नोट, कैसे किया खेल; राज खोलेगा अमित कुमार

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें