आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
ये सामान हुआ बरामद
आरोपियों से पुलिस ने 520 सफेद व पीली चादर, 127 कुर्ते, 140 सफेद कमीज, 34 धोती, 12 गर्म शाल, 52 रंगी-बिरंगी धोती, तीन रिबन के पैकेट, 158 रिबन ग्वालियर व ग्वालियर कंपनी के 122 स्टीकर बरामद किए हैं।
कंपनी का लगाते थे स्टीकर
पुलिस ने बताया कि आरोपी रात में नगर समेत देहात क्षेत्र के श्मशान से कफन और दूसरे कपड़े चोरी कर लेते थे। उनकी धुलाई व प्रेस करके उन पर बांडेड कंपनी के स्टीकर, रिबन लगाकर पैकिंग कर देते थे। उसके बाद बाजार में बेच देते थे।