फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: राहुल के निशाने पर PM मोदी, बोले- अरबपति मित्रों का कर्ज एक मिनट में माफ, किसान मर रहा भूखा

Wed, 04 Jan 2023 10:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अरबपतियों का लाखों-करोड़ों रुपये का कर्जा एक मिनट में माफ कर देंगे, लेकिन किसान के भूखा मरने के बाद भी उसका कर्जा माफ नहीं करेंगे।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन बुधवार शाम को बागपत के कस्बा बड़ौत में छपरौली चुंगी पर आयोजित सभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन

2 of 7
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि मोदी के चार खास मित्र है। वह एयरपोर्ट, रेलवे सहित अन्य सरकारी विभागों का निजीकरण करके उन चार मित्रों को सौंपना चाहते हैं। हमने सोचा कि संसद में काम के मुद्दे उठाएंगे। नोटबंदी, जीएसटी के गलत फैसलों पर बोलने की कोशिश की। जमीन अधिग्रहण कानून को जब मोदी सरकार लेकर आई तो रद्द कराने की कोशिश की। लेकिन हमारा माइक बंद कर देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
राहुल गांधी-भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार पहले नोटबंदी, गलत जीएसटी जैसी कई गलत पॉलिसी लाकर देश के किसानों, मजदूरों व युवाओं को डराने का काम करती है, फिर उस डर को नफरत में बदल देती है। दूसरा कोई आवाज नहीं उठाता है। तब हमने सोचा की जनता के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर चलकर जनता से बातचीत करें, जनता की आवाज सुने और जनता के दिल में बस जाए। कांग्रेस की यह भारत जोडो यात्रा देश में नफरत की जगह अमन व शांति लाने का काम करेगी।

4 of 7
राहुल गांधी-भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आप ये मत सोचना कि 3000 किलोमीटर कम होते हैं। 110 दिन हो गए, लेकिन अजीब सी बात है, मैं थका नहीं। मेरा चेहरा देखो, आज भी उत्साह है, यह सब जनता का ही प्यार है।
विज्ञापन

5 of 7
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : amar ujala
मेरे टीशर्ट पहनने पर सवाल, किसान-मजदूर फटी शर्ट में कैसे घूमते हैं, ये कोई नहीं पूछता
राहुल गांधी ने कहा कि मुझसे पूछते हैं कि आपने टी-शर्ट क्यों पहन रखी है, लेकिन कोई ये कभी नहीं पूछेगा कि हिंदुस्तान के बच्चे, किसान, मजदूर फटी शर्ट में कैसे घूमते हैं। उन्होंने मीडिया को भी निशाने पर लिया और कहा कि यहां काम के मुद्दों पर कोई बात नहीं करता और न सवाल पूछता है। अफ्रीका से हिंदुस्तान में चीता आया, बस पूरे दिन यह दिखाते रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : amar ujala
युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, महंगाई बढ़ती जा रही
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और उससे हर कोई परेशान है। महंगाई को रोकने के लिए मोदी सरकार ने आज तक कुछ नहीं किया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और उनसे पकौड़े तलवाने की बात अलग से करते हैं। इस तरह रोजगार देने के नाम पर युवाओं का मोदी सरकार मजाक उड़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : amar ujala
प्वाइंटर 
6.00 बजे बुधवार सुबह दूसरे दिन भारत जोड़ो यात्रा बागपत में मवी कलां से शुरू हुई 
9.30 बजे यात्रा गांव सरूरपुर में गुफा वाले मंदिर के पास पहुंची, विश्राम और भोजन किया 
3.00 बजे गुफावाले मंदिर से शुरू होकर यात्रा बड़ौत पहुंची और छपरौली चुंगी पर सभा की
6.30 बजे सभा के बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हुआ, यात्रा शामली के लिए रवाना 
8.00 बजे भारत जोड़ों यात्रा बुधवार रात करीब आठ बजे शामली जिले के कसबा एलम पहुंची
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें