कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम करीब पांच बजे बागपत के मवीकलां पहुंच गई। राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी सुरक्षा कारणों से लोनी से वापस दिल्ली चले गए। इसके बाद वे बुधवार सुबह पैदल मवीकलां पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ भारी संख्या में भीड़ नजर आई। इससे पहले मंगलवार शाम को यात्रा के साथ मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, जयराम ठाकुर, सलमान खुर्शीद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कन्हैया कुमार, नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे। वे मवीकलां स्थित रिसोर्ट में रात में रुके।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों को लगता है कि इसका फायदा कांग्रेस को जरूर मिलेगा। उनका कहना है कि यात्रा से कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता दोबारा सक्रिय हुए हैं। वे जनाधार बढ़ाने के लिए प्रयास भी करेंगे। वहीं, कुछ लोगों ने यात्रा से ज्यादा फर्क नहीं पड़ने की बात भी कही है।