फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सलाखों के पीछे से की पति की लंबी उम्र की कामना, महिला बंदियों ने जिला कारागार से चांद को देख खोला व्रत

Wed, 01 Nov 2023 10:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
जिला कारागार में करवा चौथ व्रत करते बंदी - फोटो : Amar Ujala

करवाचौथ का पर्व पूजा-अर्चना और विधि विधान के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। रात में चांद का दीदार कर व्रत खोला। घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। करवाचौथ के पर्व को लेकर जिले में सुबह से ही चहल पहल रही। सुहागिनों ने पूजा पाठ की।

समूहों में एकत्र में महिलाओं ने विधि विधान के साथ पर्व को मनाया। दिनभर निर्जला व्रत रख पति की दीर्घायु की कामना की। त्योहार को लेकर उत्साह रहा। रात के समय चांद का दीदार कर व्रत खोला। पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में जिला कारागार में बंदियों ने भी त्योहार धूमधाम से मनाया। इसके लिए जेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं। देखें जिला कारागार में कैसे मना करवा चौथ का त्योहार।

विज्ञापन

2 of 6
जिला कारागार में व्रत पूजन करती महिला बंदी - फोटो : Amar Ujala

विधि-विधान से किया पूजन
बिजनौर जिला कारागार में अलग-अलग मामलों में बंद 22 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। इनके व्रत को लेकर जेल प्रशासन की ओर से सभी सामग्री माहिया कराई गई। साथ ही विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। जिला कारागार में बंद 5 महिला बंदियों के पति भी जेल में ही बंद है। जिन्हें करवा चौथ के त्यौहार को लेकर विशेष छूट दी गई। इन महिला बंदियों ने चांद के साथ-साथ अपने पतियों का दीदार भी किया और व्रत खोला।

विज्ञापन

3 of 6
जिला कारागार में व्रत पूजन करती महिला बंदी - फोटो : Amar Ujala
इनके अलावा 17 महिला बंदियों ने भी करवा चौथ का व्रत रखा हालांकि उनके पतियों से दिन में ही मुलाकात कर दी गई थी। उधर महिलाओं के पति जेल में बंद है उन्होंने भी करवा चौथ के चलते जेल में पहुंचकर अपने पतियों से मुलाकात की। करीब 90 महिलाओं ने बुधवार को अपने पतियों से मुलाकात की।

4 of 6
जिला कारागार में करवा चौथ व्रत - फोटो : Amar Ujala

सहारनपुर में सलाखों के पीछे से महिला बंदियों ने किया चांद का दीदार
जिला कारागार में बंद महिला बंदियों ने भी करवाचौथ का व्रत रखा। इसके लिए जिला कारागार प्रशासन द्वारा इनके लिए विशेष व्यवस्था की गई। इन्होंने करवाचौथ की कथा भी सुनी और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ व्रत खोला। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि महिला बंदियों के लिए व्रत रखने की सभी व्यवस्था की गई। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर सामूहिक रूप से महिला बंदियों ने पूजा कर व्रत खोला।

विज्ञापन

5 of 6
जिला कारागार में पूजन करते बंदी - फोटो : Amar Ujala
जेल में 64 महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत 
मुजफ्फरनगर जिला जेल में बंद 64 महिला बंदियों ने अपने पति की लंबी आयु के करवा चौथ का व्रत रखा। इनमें नौ मुस्लिम महिला बंदी है। जेल प्रशासन ने पूजा व पति के दर्शन कराने के लिए विशेष इंतजाम किए। व्रत का खाना भी बनवाया गया। करवा चौथ की कहानी सुनने की व्यवस्था भी की है। मेहंदी लगवाने के लिए महिला ब्यूटीशियन को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करवा चौथ व्रत खोलते बंदी - फोटो : Amar Ujala
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि इस समय जेल में 64 महिला बंदी है। इनमें 17 महिलाओं के पति भी जेल में बंद है। उन्हें रात में पति के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई। 17 में से 9 महिला मुस्लिम बंदी हैं, उनके पति भी जेल में बंद हैं। जिन महिला बंदियों के पति जेल में नहीं है और उन्हें उनके पति को बुलाकर दिन में दर्शन कराए गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें