बॉयफ्रेंड के साथ मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
बागपत जिले से है फरमान खान का परिवार
जानकारी के अनुसार फरमान खान का घर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में है। उनके पिता खेती-किसानी करते हैं और परिवार में उनके दो भाई भी हैं। बताया जाता है कि घर में विवाद के बाद फरमान करीब दस साल पहले घर छोड़कर चले गए थे।
फरमान फिल्म और निर्देशन के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। करीब एक साल पहले वह अपने परिजनों से मिलने बागपत आए थे। अब मोनालिसा से शादी के बाद वह चर्चा में आ गए हैं।
वहीं मोनालिसा महेश्वर, जिला-खरगोन, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। प्रयागराज महाकुंभ में वह रुद्राक्ष की माला बेचने के लिए पहुंची थीं, जहां अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से सुर्खियों में आईं। उन्हें फिल्मों के ऑफर मिले। अब वह फरमान से शादी कर फिर से सुर्खियों में हैं।