बागपत के बड़ावद के 11वीं कक्षा के छात्र अमृत शर्मा की हत्या के मामले में उसके भाई ने पूरा घटनाक्रम बताया। भाई सागर ने बताया कि आरोपियों ने चिकन की दुकान से चाकू उठाकर वार करना शुरू किया था। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई बचाने नहीं आया।
बागपत जिले के बिनौली के तितरौदा में बड़ावद के 11वीं कक्षा के छात्र अमृत शर्मा की हत्या के बाद बृहस्पतिवार देर रात उसकी मां बबली और बहन गुड्डन दुबई से दिल्ली पहुंचीं। शुक्रवार की सुबह अमृत का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अमृत के भाई सागर ने बताया कि घटना में तितरौदा गांव के अन्य लोग भी शामिल रहे, जिन्होंने उन्हें पकड़ लिया और उसके भाई अमृत को घेरकर चाकू मारा। किसी तरह वह अपने भाई के ऊपर लेटा तो उस पर भी लाठियां बरसाई गई।
बड़ावद गांव निवासी सागर शर्मा ने बताया कि तितरौदा गांव में जिस समय घटना हुई, उस समय काफी भीड़ थी। हमलावर पक्ष के लोगों ने उनकी बाइक की चाबी निकालकर अपने पास रख ली और कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जबकि कुछ युवकों की भीड़ ने उसके भाई अमृत को घेरकर बीच में गिरा लिया।
विज्ञापन
2 of 9
बेटे का शव देखने के बाद विलाप करतीं मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद चिकन की दुकान से चाकू उठाकर वार करना शुरू कर दिया। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। हमलावरों के जाने के बाद समीर वहां आया। इसके बाद समीर बाइक चलाने लगा और अपने भाई को लेकर पीछे बैठकर पुट्ठी में चिकित्सक के यहां पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 9
मृतक अमृत शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए बड़े अस्पताल जाने की सलाह दी। उधर, शुक्रवार की सुबह अमृत का शव देखते ही उसकी बहन गुड्डन और मां बबली बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। परिवार वालों ने चिकित्सक को बुलाकर गुड्डन का उपचार भी कराया, कई घंटे बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।
4 of 9
अमृत शर्मा की हत्या के बाद बागपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने बताया कि दुबई से सीधी फ्लाइट नहीं मिलने के कारण दूसरे देश में जाकर वहां से दिल्ली आना पड़ा। पूछताछ में आरोपी सुहेल ने बताया कि डेढ़ साल पहले गांव के मैदान में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद उसके साथी साहिल को लग गई। इसको लेकर वहां विवाद हो गया और समीर ने उसके भाई सलमान को थप्पड़ मार दिया। तभी से वहां विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर टिप्पणी करते रहते थे।
विज्ञापन
5 of 9
अमृत शर्मा की हत्या के बाद बड़ावद गांव में गमजदा बैठे परिजन व ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होली के दिन शाम को दुकान पर समीर, अमृत, सागर, कार्तिक, बॉबी आए और झगड़ा करने लगे। उन्होंने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना में प्रयुक्त दो चाकू और डंडा बरामद किया गया। पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 9
बड़ावद गांव में अमृ़त शर्मा के घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डेढ़ साल पहले क्रिकेट की गेंद लगने पर शुरू हुआ था विवाद
तितरौदा गांव में अमृत शर्मा हत्या में उसके पिता राजकिशोर शर्मा ने चिंकू जाटव, सुहेल, अनस, शौकीन निवासी तितरीदा और सुहेल निवासी मुगलपुरा बागपत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपी सुहेल, चिंकू जाटव, अनस निवासी तितरौदा और सुहेल निवासी मुगलपुरा बागपत के नाम प्रकाश में आए। चिकन कॉर्नर संचालक साजिद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
7 of 9
छात्र अमृत शर्मा की हत्या के आरोपियों को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने बताया कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर घटना को सांप्रदायिक रंग देकर माहौल भड़काने का प्रयास किया। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन सभी पर मुकदमे कराए जाएंगे।
8 of 9
छात्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल में पांच बार चाकू घोंपकर छात्र की हत्या की
बागपत जिले के तितरौदा गांव में बुधवार को बड़ावद गांव के रहने वाले 11वीं के छात्र अमृत शर्मा (17) की दिल में चाकू से पांच वार करके हत्या कर दी। पिता राजकिशोर शर्मा ने सिंघावली अहीर थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चिंकू जाटव, सुहेल, अनस, दूसरे सुहेल को गिरफ्तार करके चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, तितरौदा गांव में समीर और सुहेल पक्ष की छह महीने पहले कहासुनी हो गई थी। वर्चस्व को लेकर भी इनमें कई बार झगड़ा हो चुका है। बुधवार की शाम को साजिद की दुकान में समीर और सुहेल के बीच झगड़ा हो गया। समीर ने बड़ावद गांव के अपने दोस्त अमृत को फोन करके बुला लिया। अमृत अपने भाई सागर व दो अन्य युवकों के साथ तितरौदा गांव पहुंच गया।
अमृत शर्मा की तितरौदा में हत्या के बाद दुबई से लौटी बहन अपने भाई का शव देखने के बाद बिलख पड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच सुहेल ने भी अपने साथियों चिंकू जाटव, अनस, शौकीन, गांव में मामा के यहां आए दूसरे सुहेल को बुला लिया। इन सभी ने अमृत, उसके भाई और साथियों पर हमला कर दिया। अमृत के सीने में चाकू से कई वार किए गए। उसके भाई सागर और दोस्तों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत होने पर अमृत को बड़ौत के निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल के गेट पर ही अमृत की मौत हो गई।
युवक की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। तहरीर के आधार पर चिंकू जाटव, सुहेल, अनस, शौकीन और दूसरे सुहेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके चार को गिरफ्तार किया गया है। शौकीन की तलाश की जा रही है।