फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mini Murder Case: कलाई पर राखी बंधवाकर कभी जिसे दिया था रक्षा का वचन, उसी बहन के बेरहमी से भाई ने हर लिए प्राण

Mon, 06 Nov 2023 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
नोएडा के रहने वाले मनीष ने जिस बहन से रक्षाबंधन पर राखी बंधवाकर उसकी उम्र भर रक्षा करने का वचन दिया था, प्रॉपर्टी के लालच में उसी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं बहन के शव को सूटकेस में रखकर जला भी दिया गया। पुलिस ने पूरी छानबीन के बाद आरोपी भाई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नोएडा के सदरपुर गांव के पूर्व प्रधान की पोती मनीषा उर्फ मिनी की हत्या उसके सगे भाई ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृतका के भाई व भाभी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया और हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली। उधर मृतका के परिवार वाले शव लेकर नोएडा चले गये।

यह भी पढ़ें:  West News Live: मेरठ में 20 किलो बर्फी, 150 किलो मावा नष्ट कराया, मिशन 2024 के लिए जुटी भाजपा
 
विज्ञापन

2 of 5
मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
सिसाना गांव के श्मशान घाट के समीप गुरुवार की सुबह सूटकेस में बंद कर एक युवती का शव जला दिया गया था। अधजला शव मिलने के बाद चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। जिसमें मृतका की पहचान मनीषा उर्फ मिनी निवासी सदरपुर नोएडा के रूप में हुई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मनीषा की हत्या करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लालच में की गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
बागपत में सूटकेस में जलती मिली युवती की लाश। - फोटो : अमर उजाला
मनीषा और उसके भाई मनीष उर्फ विवेक चौहान के नाम करीब चार करोड़ रुपये की प्रोपर्टी है। उस प्रॉपर्टी को तभी बेचा जा सकता था, जब कागजों पर दोनों के हस्ताक्षर होते। मनीष के बार-बार कहने के बाद भी मनीषा प्रॉपर्टी के कागजों पर हस्ताक्षर नहीं करती थी और प्रॉपर्टी बेचने का विरोध करती थी।

इसे लेकर मनीषा की भाई मनीष उर्फ विवेक ने अपनी पत्नी शिखा और पत्नी के प्रेमी पवन निवासी सिसाना के साथ मिलकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में बंद करके पवन बागपत पहुंचा और श्मशान घाट के पास जला दिया। लेकिन गांव वालों का आवागमन होने पर शव को अधजला छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये दोनों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जबकि तीसरे आरोपी पवन की तलाश में दबिश दी जा रही है।

4 of 5
मनीषा का फाइल फोटो दाएं - फोटो : मनीषा का फाइल फोटो दाएं
एक घंटे के लिए गाड़ी मांगकर लाया था पवन
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी शिखा का प्रेमी पवन का मनीषा के घर आना जाना हो गया था। जो शिखा का मौसेरा भाई बनकर उसकी ससुराल में करीब 15 दिन रहा था। मनीषा की हत्या की साजिश रची जाने के बाद पवन ने सोनीपत जिले के भैरा बांकीपुर गांव के एक रिश्तेदार की गाड़ी एक घंटे के लिए मांगी। बताया कि एक घंटा बीतने के बाद भी पवन गाड़ी लेकर नहीं आया और फिर पवन ने फोन बंद कर लिया। बाद में दो नवंबर की सुबह गाड़ी वापस लौटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
72 घंटे में खुलासा करने वाली टीम को इनाम मिला
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सिसाना गांव के जंगल में युवती का शव जलाया जाने की घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमों को लगाया था। जिसका 72 घंटे में खुलासा होने पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें