फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: करवा चौथ के दिन नोएडा से लापता हुई युवती, फिर बागपत में मिली अधजली लाश, कहीं यह तो नहीं हत्या की वजह?

Sun, 05 Nov 2023 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
हत्या कर युवती के शव को सूटकेस में जलाने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अधजली लाश नोएड निवासी मनीषा उर्फ मिनी(20) की थी। मनीषा करवा चौथ के दिन घर नहीं लौटी थी। इसके अगले ही दिन उसका शव बागपत के सिसाना गांव में एक सूटकेस में जलता हुआ मिला। वहीं जांच पड़ताल और शव की पहचान के बाद पुलिस ने युवती की एक करीबी महिला को हिरासत में लिया है। बताया गया कि महिला बार बार अपने बयान बदल रही है। वहीं हत्या का मुख्य आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आखिर मिनी की हत्या क्यों की गई है पुलिस इसका जल्द ही खुलासा कर सकती है।

 
विज्ञापन

2 of 5
मनीषा का फाइल फोटो दाएं - फोटो : मनीषा का फाइल फोटो दाएं
सहेली ने दिखाई तत्परता 
नोएडा के सदरपुर गांव की मनीषा उर्फ मिनी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी, दो नवंबर को ड्यूटी पर नहीं गई तो उसकी छलेरा निवासी सहेली मुस्कान चिंतित हो गई। उसने मिनी के घरवालों को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। मुस्कान ने बताया कि वह ड्यूटी पर नहीं आई है तब जाकर घरवालों को मनीषा के लापता होने की जानकारी हुई। अनहोनी की आशंका के चलते मिनी के तेहरे भाई ने नोएडा थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

अनहोनी के संदेह के चलते सहेली मुस्कान मिनी के कई रिश्तेदारों को फोन लगा चुकी थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। फिर उसकी एक करीबी रिश्तेदार महिला को कॉल लगाया तो पता चला कि बागपत में मनीषा की लाश अधजली अवस्था में मिली है। यह सुनकर सहेली का दिल बैठ गया।
विज्ञापन

3 of 5
मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
कूड़े में पड़े सूटकेस में जलती मिली थी लाश
बागपत जनपद के सिसाना गांव के जंगल में श्मशान घाट के पास गुरुवार सुबह ग्रामीण व चौकीदार टहलने गए थे। चौकीदार रण सिंह ने बताया कि श्मशान घाट के समीप पहुंचे तो शव जलने की भयंकर बदबू आ रही थी। आसपास देखा तो उन्हें एक गड्ढे में कूड़े में आग जलती हुई दिखी। 

उन्होंने गड्ढे के नजदीक जाकर कूड़ा हटाया तो एक सूटकेस में युवती का शव जलता हुआ मिला। घटना की सूचना निवाड़ा चौकी पर फोन कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई। इसके बाद अधजला शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक दिन बाद पुलिस शव की पहचान कराने में कामयाब हो गई। वहीं पुलिस ने एक करीबी महिला को हिरासत में लिया है।

4 of 5
बागपत में सूटकेस में जलती मिली युवती की लाश। - फोटो : अमर उजाला
महिला बदल रही बयान, कई पर शक
पुलिस सूत्रों की मानें तो मनीषा की करीबी एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में कई अहम सुराग लगे हैं।  आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जो बार-बार अपने बयान बदल रही है। हत्या में शामिल महिला के प्रेमी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
कहीं यह तो नहीं हत्या की वजह
पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनीपत से जिस कार को बरामद किया गया है। उसके मालिक ने बताया कि बागपत निवासी उसका एक रिश्तेदार किसी काम के लिए कार मांगकर ले गया था। पता चला कि बागपत निवासी इस युवक का नोएडा निवासी महिला से प्रेम-प्रसंग है। यह महिला सोनीपत के एक गांव निवासी है और मनीषा की करीबी है।

सूत्रों की मानें तो मनीषा ने महिला व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख वीडियो बना लिया था। जिसके बाद से उस पर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसकी पुलिस से शिकायत भी की गई थी। हो सकता है कहीं इसी विवाद में तो मनीषा की हत्या हुई हो। वहीं मनीषा के तेहरे भाई ने कहा कि मनीषा के पिता के देहांत के बाद उसके नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी भी थी। हालांकि हत्या की सही वजह के बारे में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें