फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : शहीद बेटे को श्रद्धांजलि देते हुए लड़खड़ा गए पिता, बोले- तेरे कंधों पर तो मुझे श्मशान आना था

Sat, 22 May 2021 10:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
शहीद अभिनव चौधरी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : amar ujala
स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की शहादत ने उनके परिवार को तोड़ कर रख दिया है। इकलौते बेटे का हमेशा के लिए जाने का गम माता-पिता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। पत्नी सोनिका और बहन मुद्रिका का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बागपत के पुसार गांव में अंतिम संस्कार के दौरान पिता सतेंद्र चौधरी अपनी पीड़ा छिपा नहीं पाए।

शादी में लाखों का दहेज ठुकराकर सिर्फ एक रुपया स्वीकार करके शानदार मिसाल कायम थी। उन्हें सैन्य अधिकारियों ने बताया कि बहादुरी में भी उनका जवाब नहीं था। हर तरफ उनकी मिसालें दे रहे थे तोे शहीद को अंतिम सलामी देने पहुंचे ग्रामीण मिग 21 वन को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे थे। शहीद बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान पिता कई बार लड़खड़ाए और खुद को कोसते रहे। कहते रहे कि बेटे के कंधों पर तो मुझे श्मशान आना था फिर ये दिन क्यों देखना पड़ा। वह ताबूत पर सिर रखकर फफक फफक पडे़।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शहीद अभिनव चौधरी की मां व बहन - फोटो : amar ujala
मां बोली- बेटा एक बार कह दे तू ठीक है
बेटे के गम में मां सत्या का भी रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार यही कह रही थीं कि बेटा एक बार कह दे तू ठीक है। इतनी मेहनत से तुझे कामयाब बनाया और तू सबको इस तरह रोते हुए छोड़कर चला गया। मां सत्या के साथ पत्नी सोनिका और बहन मुद्रिका रोते-रोते कई बार बेहोश हुईं। परिजनों ने उन्हें किसी तरह संभाला। परिजनों का करुण रुदन देख कोई भी अपने आंसू रोक नहीं पाया।

 
विज्ञापन

3 of 6
बेटे के पार्थिव शरीर से लिपटकर बेहोश हुए पिता - फोटो : amar ujala
शहीद अभिनव के  पिता बेटे के ताबूत पर सिर रखकर फफक पड़े। उन्होंने कहा कि श्मशान में मुझे बेटे के कंधों पर आना था। ये दुर्भाग्य है कि जवान बेटे को अपने कंधों पर लाना पड़ा। कोई मेरा बेटा मुझे लौटा दे। उन्होंने जब अभिनव को श्रद्धांजलि दी तो उनके कदम लड़खड़ा गए। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और रालोद नेता कुलदीप उज्ज्वल ने उन्हें संभाला।

 

4 of 6
पिता को तिरंगा और शहीद की वर्दी सौंपते एयरफोर्स के जवान - फोटो : amar ujala
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी को विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, विधायक योगेश धामा, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, मद्य निषेध बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, देशखाप के चौधरी सुरेंद्र तोमर, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ लाइन बागपत योगेंद्र सिंह, राजेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता - फोटो : amar ujala
मिग-21 विमान की उड़ान पर रोक लगाए सरकार : टिकैत 
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शहीद पायलट अभिनव चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार को मिग-21 विमान की उड़ान पर रोक लगा देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक 200 से ज्यादा फाइटर पायलट की मौत हो चुकी है। जिससे कई घरों के चिराग बुझ गए। सरकार की संपत्ति का भी बड़ा नुकसान हुआ है। जनता सरकार से अपील कर रही है कि इन मिग-21 विमानों की उड़ान पर तत्काल रोक लगाए। उन्होंने सरकार से शहीद परिवार को उचित सम्मान देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहीद अभिनव चौधरी का अंतिम संस्कार करते परिजन - फोटो : amar ujala
मिग-21 को लेकर ग्रामीणों में रही चर्चा
अंतिम संस्कार के दौरान भी ग्रामीणों में मिग-21 को लेकर चर्चा होती रही। कई लोगों को यह कहते हुए सुना कि सरकार इस विमान को वायु सेना के बेड़े से हटाती क्यों नहीं है। इन विमान के आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी आती रहती है। जिनमें कई जाबांज जान गवां चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें