उत्तर प्रदेश के बागपत में छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के लिए सुबह से ही यहां भारी भीड़ जुटने लगी थी। यूपी के कई जिलों के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान तक के लोग यहां पहुंचे हैं।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी राज्यों से खाप चौधरियों ने स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि देकर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को पगड़ी पहनाई। बता दें कि छपरौली पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह व उनके बेटे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि रही है। छपरौली ने रालोद का कभी साथ नहीं छोड़ा और हर संकट के समय में भी यहां के लोग इस परिवार के साथ खड़े रहे। चौधरी अजित सिंह के देहावसान के बाद इस विरासत की जिम्मेदारी जयंत चौधरी को सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें: खतरा: मेरठ मंडल में स्क्रब टाइफस का हमला तेज, 42 हुई मरीजों की संख्या, डेंगू के 18 केस आए सामने